Honor ViewPad 6 और X6 हुए लॉन्च, मिला दोनों टैबलेट में 5,100 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 17 Jul 2020 01:23 PM IST
सार

ऑनर व्यूपैड 6 और एक्स6 टैबलेट हुए लॉन्चदोनों टैबलेट में मिली 5,100 एमएएच की बैटरी

विज्ञापन
Honor ViewPad 6 and ViewPad X6 tablet launch know price and specs
honor viewpad 6 - फोटो : social media

    विस्तार

    टेक कंपनी ऑनर (Honor) ने शानदार टैबलेट व्यूपैड 6 (ViewPad 6) और व्यूपैड एक्स6 (ViewPad X6) को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों टैबलेट में हाई-सिलिकॉन किरिन प्रोसेसर 710 चिपसेट और 5,100 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा बच्चों के लिए दोनों टैबलेट में ई-रीडिंग मोड भी मिला है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक व्यूपैड 6 और व्यूपैड एक्स6 की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    ऑनर व्यूपैड 6 का वाई-फाई मॉडल 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रामश: चीनी युआन 1,299 (करीब 14,000 रुपये), चीनी युआन 1,399 (करीब 15,100 रुपये) और चीनी युआन 1,699 (करीब 18,300 रुपये) है। इसके अलावा इस टैबलेट के LTE मॉडल के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 1,599 (करीब 17,200 रुपये) और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 1,899 (करीब 20,500 रुपये) है।

    विज्ञापन

    ऑनर व्यूपैड एक्स6 टैबलेट की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसके वाई-फाई मॉडल के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 1,099 (करीब 11,900 रुपये) और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 1,199 (करीब 12,900 रुपये) रखी है। इसके अलावा इस टैबलेट के LTE मॉडल के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को चीनी युआन 1,199 (करीब 12,900 रुपये) प्राइस टैग के साथ उतारा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऑनर व्यूपैड 6 में 10.1 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,200x1,920 पिक्सल है। इस टैबलेट में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर HiSilicon Kirin 710A प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह टैबलेट एंड्रॉयड 10 पर आधारित Magic UI 3.1 पर काम करता है।

    कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस टैबलेट के रियर में पांच मेगापिक्सल का कैमरा और फ्रंट में दो मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिला है। इसके अलावा इस टैबलेट में 5,100 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 32 घंटे का बैटरी बैकअप प्रदान करती है। साथ ही इसमें ब्लूटूथ वर्जन 5.1, वाई-फाई, एलटीई, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें