Realme Narzo 10A स्मार्टफोन की फ्लैश सेल आज, मिलेगा बंपर डिस्काउंट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 17 Jul 2020 10:24 AM IST
सार

Realme Narzo 10A की आज है फ्लैश सेलयूजर्स को खरीदारी करने पर मिलेगा दस फीसदी का डिस्काउंटशुरुआती कीमत है 8,999 रुपये

Realme Narzo 10A smartphone flash sale today know price and specifications
Realme Narzo 10A - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    रियलमी (Realme) के शानदार स्मार्टफोन नार्जो 10ए (Realme Narzo 10A) की आज भारत में प्लैश सेल है। यह सेल आज (17 जुलाई 2020) दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। ग्राहकों को रियलमी नार्जो 10ए की खरीदारी करने पर शानदार डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई भी दी गई है। हालांकि, इस स्मार्टफोन की डिलीवरी कंटेनमेंट जोन नहीं की जाएगी।

    रियलमी नार्जो 10ए 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रामश: 8,999 रुपये और 9,999 रुपये है। ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से नार्जो 10ए की खरीदारी करने पर पांच फीसदी का कैशबैक मिलेगा, जबकि एक्सिस बैंक बज के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर दस फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीदा जा सकता है।

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI दिया गया है। फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर Helio G70 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें