Airtel की 3G सेवा इन 10 शहरों में हुई बंद, फीचर फोन करते रहेंगे काम

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 20 Jan 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
Airtel Shuts Down 3G Network In these 10 circle including Kolkata and Punjab check list
airtel

    एयरटेल ने सबसे पिछले साल सबसे पहले कोलकाता में अपनी 3जी सेवा को बंद किया था। एयरटेल ने अपने एक बयान में कहा था कि शहर में एयरटेल मोबाइल ब्रॉडबैंड की सेवाएं अब सिर्फ 4जी पर उपलब्ध होंगी। एयरटेल ने अपने 4 जी नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए 3जी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे 900 मेगाहर्ट्ज बैंड स्पेक्ट्रम को अब 4जी नेटवर्क के लिए इस्तेमाल करेगी। कोलकाता के बाद धीरे-धीरे कई शहरों में भी कंपनी ने अपनी 3जी सेवा बंद कर दी है। आइए जानते हैं इन शहरों के बारे में..

    कोलकाता के बाद एयरटेल की 3जी सेवा महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, पंजाब, कोलकाता, हरियाणा और गुजरात में भी बंद हो गई है। जिन इलाकों में एयरटेल ने अपनी 3जी सेवा बंद की, उन इलाकों में कंपनी ने सभी ग्राहकों को विधिवत रूप से पहले सूचित किया गया था कि वे हैंडसेट/सिम को 4जी में अपग्रेड करें। वहीं कंपनी के 3जी के उन ग्राहकों को वॉयस सर्विसेज मिलती रहेगी जिन्होंने अभी तक अपने हैंडसेट/सिम को अपग्रेड नहीं किया है। वहीं मार्च 2020 तक पूरे देश में एयरटेल की 3जी सेवा बंद होने वाली है।

    विज्ञापन

    एयरटेल ने यह भी कहा है कि फीचर फोन पर अपने ग्राहकों के कनेक्टिविटी की जरूरतों को पूरा करने के लिए 2जी सेवाएं जारी रहेंगी। कंपनी 2300 मेगाहर्ट्ज और 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड में अपनी 4 जी सेवाओं के कम्प्लीमेंट के लिए 900 मेगाहर्ट्ज बैंड की अत्याधुनिक एल 900 तकनीक को तैनात कर रही है। L900 के साथ, एयरटेल स्मार्टफोन ग्राहक अब इमारतों, घरों, कार्यालयों और मॉल के अंदर भी बेहतर 4जी उपलब्धता का आनंद ले सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें