मीडियाटेक ने Dimensity सीरीज के दो 5G प्रोसेसर किए लॉन्च, सबसे पहले Realme में  मिल सकती है झलक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 20 Jan 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
MediaTek Dimensity 1200 AND Dimensity 1100 5G Smartphone SoCs Launched
MediaTek Dimensity 1200 - फोटो : amarujala

    मीडियाटेक ने Dimensity सीरीज के दो नए 5जी प्रोसेसर लॉन्च किए हैं जिनमें MediaTek Dimensity 1200 और Dimensity 1100 5G शामिल हैं। इन दोनों प्रोसेसर को 6 नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है। मीडियाटेक का दावा है कि इन दोनों प्रोसेसर के साथ बेहतर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, शानदार कैमरा और दमदार मल्टीमीडिया फीचर्स मिलेंगे।

    इनमें से मीडियाटेक Dimensity 1200 200 मेगापिक्सल तक के कैमरे को सपोर्ट करता है। फिलहाल Xiaomi, Vivo, Oppo और Realme जैसी कंपनियां मीडियाटेक Dimensity सीरीज के तहत स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। कहा जा रहा है कि इन दोनों नए चिपसेट के साथ Realme सबसे पहले अपने स्मार्टफोन बाजार में उतारेगी।

    विज्ञापन

    MediaTek Dimensity 1200 की स्पेसिफिकेशन

    MediaTek Dimensity 1200 एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसमें ARM Cortex-A78 अल्ट्रा कोर है जिसकी क्वॉक स्पीड 3GHz है और कैशे 2X L2 है। अन्य तीन कोर ARM Cortex-A78 2.6GHz तक की स्पीड वाले और चार कोर Arm Cortex-A55 2GHz तक की स्पीड वाले हैं। इसके साथ ग्राफिक्स के लिए Arm Mali-G77 MC9 GPU और 16 जीबी तक LDDR4x रैम का सपोर्ट है। यह प्रोसेसर 2520x1080 पिक्सल और 168Hz की रिफ्रेश रेट तक की डिस्प्ले को सपोर्ट करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो MediaTek Dimensity 1200 5G के साथ 200 मेगापिक्सल का एक सेंसर, 32 मेगापिक्सल के दो सेंसर और 16 मेगापिक्सल के एक सेंसर का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, मल्टीमोड 5G, 4G, GPS, ब्लूटूथ 5.2 और FM रेडियो का सपोर्ट है।

    MediaTek Dimensity 1100 5G की स्पेसिफिकेशन

    Dimensity 1100 5G में चार Arm Cortex-A78 कोर हैं जिनकी अधिकतम स्पीड 2.6GHz और चार कोर Arm Cortex-A55 कोर हैं जिनकी अधिकतम स्पीड 2GHz है। ग्राफिक्स के लिए इस प्रोसेसरे में Arm Mali-G77 MC9 GPU और 16 जीबी LDDR4x मेमोरी मिलती है। इस प्रोसेसर के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट और रिजॉल्यूशन 2520x1080 पिक्सल है। कैमरे की बात करें तो इसके साथ एक 108 मेगापिक्सल का, एक 32 मेगापिक्सल और एक 16 मेगापिक्सल का सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें