Airtel के इस प्लान में 82 दिनों तक रोज मिलेगा 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 09 Apr 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
Airtel offers Rs 499 Prepaid Plan With 2GB Daily Data for 82 Days
भारती एयरटेल

    एक और जहां क्रिकेट का महाकुंभ आईपीएल चल रहा है, वहीं दूसरी ओर टेलीकॉम कंपनियां एक के बाद एक आकर्षक प्लान पेश कर रही हैं। सबसे पहले जियो ने 251 रुपये का रोज 2 जीबी डाटा वाला प्लान पेश किया, फिर बीएसएनएल ने अपने सस्ते प्लान उतारे। वहीं अब एयरटेल ने 82 दिनों की वैधता के साथ प्लान उतारा है जिसमें रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा, हालांकि यह प्लान आईपीएल के लिए नहीं है। इसे कोई भी यूजर्स रिचार्ज करवा सकता है। तो आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में।

    एयरटेल के 164GB डाटा वाले प्लान के फायदे

    Mobile User
    Mobile User

    सबसे पहले आपको बता दें कि यह प्लान प्री-पेड ग्राहकों के लिए है और इस पैक की कीमत 499 रुपये है। इस प्लान में 82 दिनों तक रोज 2 जीबी 4जी हाईस्पीड डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान में रोज 100 SMS और रोमिंग में भी कॉलिंग फ्री है। इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें प्रतिदिन कॉलिंग की कोई सीमा नहीं है। एयरटेल के इस प्लान की टक्कर जियो के 498 रुपये वाले प्लान से होगी जिसमें हर रोज 2 जीबी डाटा, रोज 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान की वैधता 91 दिनों की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें