Facebook ने फिर बदली पॉलिसी, अब दोस्तों को फेसबुक पर खोजना हुआ मुश्किल

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 07 Apr 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
Facebook now lets you can not search friends by phone numbers
facebook find friend

    फेसबुक ने पिछले कुछ दिनों में अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में कई सारे बदवाल किए हैं। इन्हीं बदलावों में से एक बदलाव ऐसा भी है जो आपको सोचने पर मजूबर कर सकता है। फेसबुक की नई पॉलिसी के मुताबिक अब आप फोन नंबर से अपने दोस्तों को फेसबुक पर सर्च नहीं कर सकते हैं।

    दरअसल एक ही नाम के कई प्रोफाइल होने के कारण लोग मोबाइल नंबर से फेसबुक पर अपने दोस्तों को सर्च कर रहे थे लेकिन इस फीचर का गलत इस्तेमाल भी हो रहा था। कई अपराधी किस्म के लोग मोबाइल नंबर की मदद से लोगों को फेसबुक पर खोज रहे थे और उनकी जानकारियां जुटाते थे। इसलिए कंपनी ने इस फीचर को अब बंद कर दिया है।

    विज्ञापन

    इसके अलावा फेसबुक ने थर्ड पार्टी ऐप के लिए नियम सख्त किए हैं। कोई भी थर्ड पार्टी ऐप अब फेसबुक यूजर्स की वैवाहिक, धर्म, व्यूज और ऑफिस आदि की जानकारी नहीं इकट्ठा कर सकते हैं। फेसबुुक ने इसकी जानकारी अपने ब्लॉग पोस्ट में दी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें