क्या सोच रहे हैं आप उसे बोलकर बताएगा यह अनोखा हेडफोन, देखें वीडियो

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 07 Apr 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
AlterEgo Headset Can Read Your Thoughts Using Internal Verbalisation
AlterEgo Headset

    जरा सोचिए कि आपके पास एक हेडफोन है और आपको बोलने का बिल्कुल भी मन नहीं कर रहा है लेकिन आपका हेडफोन आपके दिमाग में चल रही बातों को बोलकर किसी को सुना दे तो कितना अच्छा होगा?जी, हां अगर आप ऐसा सोच रहे थे तो आपकी यह ख्वाहिश पूरी हो गई है। अब एक ऐसा हेडफोन बाजार में आ गया है जो आपके दिमाग में चल रही बातों को बोलकर सुना सकता है।

    मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) मीडिया लैब के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा ही हेडफोन तैयार किया है जो आपके मस्तिष्क को पढ़ सकता है। शोधकर्ताओं ने इस हेडफोन में ब्रेड कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) तकनीक का इस्तेमाल किया है। दरअसल यह हेडफोन बॉडी के अंदर चल रही वोकेलाइजेशन को ट्रैक करता है।

    विज्ञापन

    आमतौर पर जब हम कोई किताब पढ़ते हैं तो बॉडी के अंदर एक वाइब्रेशन पैदा होता है जिसे यह हेडफोन रीड करता है। यह हेडफोन मस्तिष्क में हो रही हलचल को भी स्कैन करता है। इस खास हेडफोन को AlterEgo नाम दिया गया है

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस हेडफोन को डेवलप करने वाली टीम को अर्नव कपूर ने लीड किया है। यह हेडफोन मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी से लैस है जो न्यूरोमस्कुलर सिग्नल को शब्दों में बदलता है। टीम के दावे के मुताबिक यह हेडफोन 92 फीसदी सही रिजल्ट देता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें