WhatsApp पर किसी ने ब्लॉक कर दिया है तो परेशान क्यों हैं, ऐसे भेजिए मैसेज

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 09 Apr 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
How to send message if someone block you on whatsapp
WhatsApp

    व्हाट्सऐप दुनिया का सबसे बड़ा मल्टीमीडिया मैसेजिंग ऐप हैं। केवल भारत में ही इसके 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। व्हाट्सऐप पर हम अपने दोस्तों से दिल खोलकर बातें करते हैं, सेल्फी भेजते हैं लेकिन कई बार ऐसा भी होता है किसी फ्रेंड से झगड़ा हो गया और उसने व्हाट्सऐप पर आपको ब्लॉक कर दिया हो। ऐसे में व्हाट्सऐप के जरिए उसे मैसेज करना मुश्किल हो जाता है। तो चलिए आज हम आपको एक तरीका बताते हैं जिससे अगर आपको किसी ने ब्लॉक भी किया हो तो भी आप उसे मैसेज कर सकेंगे।

    WhatsApp
    WhatsApp

    सबसे पहले आपको बता दें कि इस ट्रिक को करने के लिए आपको अपने किसी दोस्त की मदद लेनी होगी। यानी जिसने आपको ब्लॉक किया है, उसके और आपके बीच में एक और दोस्त भी शामिल होगा। इस ट्रिक को करने में आपके दोस्त की ही मुख्य भूमिका होगी।

    WhatsApp
    WhatsApp

    सबसे पहले आपका दोस्त एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाएगा। इस ग्रुप में आप होंगे, आपका दोस्त होगा और वह भी होगा जिसने आपको ब्लॉक किया है। जिसने आपको ब्लॉक किया है उसे भी इस ग्रुप में आपको दोस्त एड करेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें