Airtel के इस प्लान में मिल रहा है 35GB 4जी डाटा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 03 Jul 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
Airtel offers 35GB Data Per Month with Dongle Plan at Rs 499
Airtel

    एयरटेल ने हाल ही में अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स को 1000GB डाटा फ्री दिया था। उसके बाद कंपनी ने एक और प्लान लॉन्च किया है जिसके तहत ग्राहकों को 35 जीबी हाई-स्पीड डाटा दिया जा रहा है। यह प्लान पिछले कुछ दिनों से शुरू हो गया है लेकिन कंपनी अब इस प्लान को धमाका ऑपर्स के नाम से प्रमोट कर रही है।

    क्या है एयरटेल का 35 जीबी डाटा वाला प्लान ?

    Airtel Dongle
    Airtel Dongle

    सबसे पहले बता दें कि यह प्लान एयरटेल के डोंगल के लिए है। 499 रुपये के रिचार्ज पर कंपनी आपको 35 जीबी डाटा दे रही है जिसकी वैधता 1 महीने की होगी। बता दें कि इसी प्लान में पहले 5 जीबी डाटा मिलता था। यानी इस प्लान में अब 30 जीबी डाटा एक्स्ट्रा मिल रहा है। यह प्लान नए और पुराने दोनों ग्राहकों के लिए है। हालांकि नए ग्राहकों को 37 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 31 मार्च 2018 तक है। यानी 31 मार्च 2018 तक ये प्लान लिया जा सकता है।

    विज्ञापन

    इन दो प्लान पर भी मिल रहा है एक्स्ट्रा डाटा

    499 रुपये वाले प्लान के अलावा डोंगल पर 699 रुपये और 899 रुपये वाले प्लान पर भी एक्स्ट्रा डाटा मिल रहा है। 699 रुपये वाले प्लान में रोज 2 जीबी डाटा और 8 जीबी बेस प्लान डाटा मिलेगा। यानी कुल 68 जीबी डाटा। नए ग्राहकों को इसी प्लान में 70 जीबी डाटा मिलेगा। 899 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें 12 जीबी बेस डाटा के साथ 3 जीबी डाटा रोज मिलेगा। पूरे महीने ते लिए 102 जीबी डाटा मिलेगा। नए ग्राहकों को 104 जीबी डाटा मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें