Exclusive: मिस्ड कॉल करने पर एयरटेल दे रहा 2GB 4जी डाटा

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 10 Jun 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
Airtel Gives upto 2GB 4G Data Free, Just Give a Miss Call
Airtel - फोटो : Amar Ujala

    पिछले साल जियो की टेलीकॉम बाजार में एंट्री के बाद से ही पूरा बाजार बदल गया है। पहले जहां 1 जीबी डाटा पूरा महीना चलता था, वहीं अब इतने डाटा में एक दिन का भी काम नहीं चलता। पहले जहां 1 जीबी डाटा की कीमत 250 से 350 रुपये तक की थी, वहीं अब 100 रुपये से कम में 1 जीबी डाटा मिल रहा है। कई कंपनियां कुछ शर्तों के साथ फ्री में भी डाटा दे रही हैं। वहीं कई कंपनियां पुराने प्लान पर ज्यादा डाटा दे रही हैं। अगली स्लाइड में जानें एयरटेल का मिस्ड कॉल प्लान।

    एयरटेल 4जी
    एयरटेल 4जी

    अगर आप बाकी कंपनियों के प्लान से उब गई हैं और आपके पास एयरटेल का सिम कार्ड है तो आपके लिए इससे बड़ी कोई खबर हो ही नहीं सकती। अगर आपके पास एयरटेल का सिम तो कंपनी सिर्फ मिस्ड कॉल करने पर 2 जीबी तक 4जी फ्री में देगी। यह प्लान प्री-पेड ग्राहकों को मिल रहा है।

    Airtel
    Airtel

    इस प्लान में शर्त ये है कि सबसे पहले आपके पास 4जी मोबाइल होना चाहिए। इसके बिना आपको फ्री डाटा नहीं मिलेगा। दूसरी शर्त ये है कि अपने एयरटेल सिम को 4जी अपग्रेड करना होगा। इसके लिए पास के रिटेलर या एयरटेल स्टोर पर जाएं और सिम को अपग्रेड कराएं। आपका सिम करीब 2 घंटे में एक्टिव हो जाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें