एयरटेल मानसून सरप्राइज: अगले तीन महीने तक 30GB फ्री डाटा

एयरटेल ने रिलायंस जियो और वोडाफोन को पीछे छोड़ने के लिए अपने 30 जीबी फ्री डाटा वाले ‘हॉलीडे सरप्राइज’ऑफर को अगले तीन महीने के लिए बढ़ा दी है। बता दें कि एयरटेल ने इस प्लान को अप्रैल में लॉन्च किया था जिसके तहत पोस्टपेड ग्राहकों को 30 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिल रहा था। यह ऑफर जुलाई में खत्म होने वाली थी, लेकिन कंपनी ने अब इसकी मियाद बढ़ा दी है।
कैसे मिलेगा 30 जीबी फ्री डाटा ?

दरअसल कंपनी ने अपने हॉलीडे सरप्राइज ऑफर को ‘मानसून सरप्राइज’ऑफर के नाम से पेश किया है। इस प्लान के तहत 30 जीबी डाटा मिलेगा। प्रत्येक महीने डाटा यूज की सीमा 10 जीबी होगी। इस प्लान का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को माय एयरटेल ऐप में 1 जुलाई के बाद फ्री डाटा के लिए क्लेम करना होगा।
यदि आप भी एयरटेल के पोस्टपेड के उन ग्राहकों में शामिल हैं जिन्हें सरप्राइज ऑफर में 30 जीबी फ्री डाटा अभी तक नहीं मिला है तो आप 121 पर Surprise लिखकर मैसेज भेज कर पता कर सकते हैं तो कि यह ऑफर आपके लिए है या नहीं और आपको डाटा मिलेगा या नहीं।