टेलीनॉर 116 रुपये में दे रही है 28GB 4जी डाटा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 26 Jun 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
Telenor Offers Rs 116 and Rs146 Plans with 28GB Data
make friends through mobile app

    टेलीनॉर और भारती एटरटेल का जल्द ही मर्जर होने वाला है। इससे पहले टेलीनॉर ने दो बडे़ प्लान पेश किए हैं। टेलीनॉर ने 116 रुपये और 146 रुपये के दो नए प्लान पेश किए हैं। इन दोनों प्लान के तहत ग्राहकों को 28 दिनों तक रोज 1 जीबी 4जी डाटा मिलेगा।

    क्या हैं टेलीनॉर के 116 रुपये और 146 रुपये वाले प्लान?

    एयरटेल, टेलीनॉर
    एयरटेल, टेलीनॉर

    116 रुपये वाला प्लान

    इस प्लान के तहत 28 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा और टेलीनॉर के नेटवर्क पर 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेंगे। साथ ही एसएमएस और रोमिंग फ्री है।

    विज्ञापन

    146 रुपये वाला प्लान

    इस प्लान के तहत 28 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा, किसी भी नेटवर्क पर 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेंगे। साथ ही रोमिंग और एसएमएस फ्री रहेगा। इस प्लान के तहत दूसरे नेटवर्क पर आंध्र-प्रदेश-तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र-गोवा और तेलंगाना सर्किल में 400 मिनट कॉलिंग फ्री होगी, वहीं बिहार-झारखंड, यूपी इस्ट, यूपी वेस्ट और झारखंड सर्किल में 300 मिनट कॉलिंग फ्री होगी। ये दोनों रिचार्ज टेलीनॉर के मोबाइल ऐप और वेबसाइट से कराए जा सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें