Independence Day 2020: Airtel फ्री में दे रहा है 1000GB इंटरनेट, इन ग्राहकों को मिलेगा फायदा

74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तमाम कंपनियां अपने ग्राहकों को तरह-तरह के ऑफर्स दे रही हैं। इसी कड़ी में एयरटेल ने भी अपने ग्राहकों को डाटा ऑफर देने का एलान किया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एयरटेल ने अपने Airtel Xstream Fiber ब्रॉडबैंड ग्राहकों को फ्री में 1000जीबी डाटा देने का एलान किया है।
एयरटेल के इस ऑफर के साथ एक पेंच है और यह है कि यह ऑफर सिर्फ नए ग्राहकों के लिए है। यानी यदि कोई एयरटेल की एक्सस्ट्रीम फाइबर कनेक्शन लेता है तो उसे फ्री में 1000 जीबी डाटा मिलेगा। यह ऑफर सभी ग्राहकों और पैन इंडिया के लिए है। फ्री डाटा की वैधता 6 महीने की है।
बता दें कि Airtel Xtream फाइबर के तहत ग्राहकों को 1 जीबीपीएस तक की स्पीड मिलती है। आप मल्टीडिवाइस भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एयरटेल के ब्रॉडबैंड प्लान की शुरुआती कीमत 799 रुपये है। कंपनी के कई अन्य प्लान के साथ आपको 12 महीने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो की मेंबरशिप भी मिलती है।
ये भी पढ़ें: फोन में सेव है बैंक डीटेल तो तुरंत डिलीट करें, BlackRock खाली कर देगा खाता
एयरटेल ने कुछ महीने ही पहले ही एक और खास ऑफर पेश किया है, जिसमें उपभोक्ताओं को मुफ्त में इंस्टॉलेशन की सेवा और लॉन्ग-टर्म ब्रॉडबैंड प्लान पर 15 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। यह डिस्काउंट एयरटेल एक्सट्रीम ब्रॉडबैंड प्लान पर दिया जाएगा। इसमें 799 रुपये से लेकर 3,999 रुपये तक के प्लान शामिल हैं।
एयरटेल के सभी प्लान एक महीने, तीन महीने और सालभर की समय सीमा के साथ आते हैं। इनमें से कम-से-कम तीन महीने की अवधि वाले ब्रॉडबैंड प्लान को लॉन्ग-टर्म प्लान कहा जाता है। कंपनी इन्हीं पर 15 फीसदी का डिस्काउंट दे रही है। आपको बता दें कि यह एक लिमिटेड ऑफर है, जो कभी भी खत्म हो सकता है।