फोन में सेव है बैंक डीटेल तो तुरंत डिलीट करें, BlackRock खाली कर देगा खाता

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 14 Aug 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
BlackRock android malware can steal banking details know how to be safe
BlackRock Android malware - फोटो : ThreatFabric

    यदि आप भी अपने फोन में बैंक अकाउंट का पासवर्ड, एटीएम पिन या फिर इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी सेव करके रखते हैं तो यह खबर सिर्फ और सिर्फ आपके लिए है, क्योंकि एंड्रॉयड फोन के लिए एक नया वायरस आया है जो सिर्फ आपके बैंक से संबंधित जानकारियों को ही चुराता है। इस वायरस का नाम BlackRock है।

    BlackRock Android malware
    BlackRock Android malware - फोटो : ThreatFabric

    BlackRock एंड्रॉयड मैलवेयर को लेकर भारत सरकार की साइबर एजेंसी ने भी लोगों को आगाह किया है। यह मैलवेयर करीब 337 एंड्रॉयड एप्स से जानकारी चुराने में सक्षम है। जिन एप्स से यह डाटा चोरी कर सकता है उनमें जीमेल, अमेजन, नेटफ्लिक्स और उबर जैसे एप्स के नाम शामिल हैं।

    विज्ञापन
    malware
    malware - फोटो : Pixabay

    BlackRock मैलवेयर के बारे में सबसे पहले मोबाइल सिक्योरिटी फर्म ThreatFabric ने जानकारी दी थी। BlackRock मैलवेयर भी किसी आम मैलवेयर की तरह ही डाटा चोरी करता था। यह मैलवेयर strain Xerxes के सोर्स कोड पर आधारित है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    bank online fraud
    bank online fraud

    यह मैलवेयर किसी एप में लॉगिन के दौरान ही यूजर्स का डाटा चोरी करता था। उदाहरण के तौर पर यदि आप अपने फोन में किसी बैंकिंग एप में पासवर्ड और यूजर आईडी डालकर लॉगिन कर रहे हैं तो यह मैलवेयर उसे रिकॉर्ड करता था। मैलवेयर जिस टेक्निक से डाटा चोरी करता था उसे overlays कहा जाता है।

    Android Malware
    Android Malware

    इस टेक्निक के तहत मैलवेयर वाले एप्स एक फर्जी वेब पेज पर यूजर्स से लॉगिन करवते हैं, जबकि यूजर उसे असली पेज समझता है। यह मैलवेयर यूजर से मैसेजिंग, कैमरा, गैलेरी आदि का एक्सेस लेता था। यह मैलवेयर यूजर को फर्जी गूगल अपडेट का नोटिफिकेशन भी देता था।

    malware app android
    malware app android

    ब्लैक रॉक से कैसे बचें

    यह एप आमतौर पर एंटीवायरस एप को चकमा दे देता है। ऐसे में आपके लिए अच्छा होगा कि आप किसी थर्ड पार्टी स्टोर या सोर्स से अपने फोन में कोई एप डाउनलोड ना करें। साथ ही थर्ड पार्टी ब्राउजर एप के इस्तेमाल से भी बचें और किसी बैंक के एप को फोन में इंस्टॉल करने से पहले उसकी जांच कर लें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें