Samsung के पांच स्मार्टफोन जिनकी कीमतें 20,000 रुपये से कम हैं

चाइनीज कंपनियों के बहिष्कार के बाद भारत में सैमसंग, एलजी और नोकिया जैसे स्मार्टफोन की मांग बढ़ गई है। ऐसे में यदि आप भी इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कोई चाइनीज फोन नहीं खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम सैमसंग के पांच ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जिनकी कीमतें 20,000 रुपये से कम है। आइए जानते हैं।

Samsung Galaxy M21
सैमसंग की एम सीरीज के शानदार स्मार्टफोन गैलेक्सी एम21 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है। इस स्मार्टफोन में आपको 6.4 इंच की एमोलेड डिस्प्ले, 6,000 एमएएच की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

Samsung Galaxy A20s
सैमसंग के शानदार गैलेक्सी ए20एस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,695 रुपये है। आपको इस स्मार्टफोन में आपको 6.5 इंच का टीएफटी डिस्प्ले, ओक्टा-कोर प्रोसेसर, 13MP + 8 MP + 5MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 4,000 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट मिलेगा।