Lenovo Yoga Slim 7i भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगा 10th जेनरेशन का प्रोसेसर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 14 Aug 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
Lenovo Yoga Slim 7i laptop launched in India with rapid charging price and specifications
Lenovo Yoga Slim 7i - फोटो : lenovo

    यदि आप भी किसी लेटेस्ट लैपटॉप की तलाश में हैं तो लेनोवो ने आपके लिए Lenovo Yoga Slim 7i लैपटॉप भारत में लॉन्च कर दिया है। लेनोवो के इस लैपटॉप में इंटेल का 10वें जेनरेशन प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा Lenovo Yoga Slim 7i में 60Wh की बैटरी है। लेनोवो के इस लैपटॉप की स्क्रीन 180 डिग्री तक खुल सकती है। इसमें इंटेलिजेंट कूलिंग फीचर भी है।

    Lenovo Yoga Slim 7i की कीमत

    Lenovo Yoga Slim 7i की शुरुआती कीमत भारत में 79,990 रुपये है। यह लैपटॉप स्लेट ग्रे कलर वेरियंट में मिलेगा। इसकी बिक्री 20 अगस्त से शुरू होगी। इसे अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट और लेनोवो की साइट से खरीदा जा सकेगा। वहीं ऑफलाइन स्टोर से इसकी बिक्री 14 अगस्त से शुरू होगी।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Tiktok का भारतीय कारोबार खरीद सकते हैं मुकेश अंबानी, चल रही है बातचीत

    Lenovo Yoga Slim 7i की स्पेसिफिकेशन

    Lenovo Yoga Slim 7i में प्री-इंस्टॉल्ड विंडोज 10 मिलेगा। लैपटॉप में 14 इंच की फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90 फीसदी है और यह 180 डिग्री तक मुड़ सकती है। लैपटॉप में इंटेल के 10वें जेनरेशन का कोर आई7 प्रोसेसर दिया गया है जिसे 10 नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ग्राफिक्स के लिए आपको Nvidia GeForce MX350 GDDR5 मिलेगा जो कि 2जीबी का है। लैपटॉप में 16 जीबी रैम और 512 जीबी की एसएसडी है। इसमें इनबिल्ट 4.0W डॉल्बी एटमस स्पीकर है और कनेक्टिविटी के लिए 2X2 AX Wi-Fi 6 और Thunderbolt 3 है। इसके अलावा इसमें 60Wh की बैटरी है जो रैपिड चार्ज प्रो को सपोर्ट करती है। लैपटॉप का वजन 1.3 किलोग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें