Airtel के 100 रुपये से कम कीमत वाले बेस्ट प्रीपेड प्लान, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगर आप भी अपने लिए किफायती टॉप-अप रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको आज एयरटेल के कुछ चुनिंदा टॉप-अप रिचार्ज पैक की जानकारी देंगे, जिनकी कीमत 100 रुपये से कम है। इसके अलावा आपको इन रिचार्ज पैक में 28 दिनों की वैधता मिलेगी। तो आइए एयरटेल के इन रिचार्ज प्लान पर डालते हैं एक नजर...
एयरटेल का 45 रुपये का प्लान
इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है और इसके तहत लोकल और एसटीडी कॉलिंग 2.5 पैसे प्रति मिनट की दर से की जा सकेगी। इस प्लान में कोई डाटा नहीं मिलता है। एक तरह से यह एक वैलिडिटी रिचार्ज है।
एयरटेल का 48 रुपये का प्लान
इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है और इसमें आपको 3 जीबी डाटा मिलेगा। यह भी एक डाटा प्लान है।
एयरटेल का 49 रुपये का प्लान
एयरटेल के इस प्लान में 38.52 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। इसके अलावा 100 एमबी डाटा भी मिलेगा। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है।
एयरटेल का 79 रुपये का प्लान
इस प्लान में एयरटेल आपको 64 रुपये का टॉकटाइम देगा। इसके अलावा 200एमबी डाटा मिलेगा और वैधता 28 दिनों की होगी।
एयरटेल का 98 रुपये का प्लान
इस प्लान 6 जीबी डाटा मिलेगा और वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में कॉलिंग की कोई सुविधा नहीं मिलेगी, क्योंकि यह एक डाटा प्लान है।