Coronavirus Tips: Google ने Doodle बनाकर लोगों से घर में रहने का किया अनुरोध

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 23 Apr 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
google doodle coronavirus tips india advice peoples to stay in home during lockdown
Google Doodle - फोटो : amar ujala

    टेक कंपनी गूगल (Google) काफी समय से कोरोना फाइटर्स को धन्यवाद देने के लिए डूडल बनाती आ रही है। अब इस कड़ी में कंपनी ने एक और डूडल बनाया है, जिसके जरिए लोगों से लॉकडाउन तक घर में रहने की अपील की है। साथ ही कंपनी ने कहा है कि इस समय घर में रहना और सोशल डिस्टेंसिंग बनाना बहुत जरूरी है। आपको बता दें कि भारत में कोविड-19 की वजह से लॉकडाउन लगा हुआ है। वहीं, भारत सरकार के साथ आम जनता भी इस वायरस को रोकने में अपना अहम योगदान दे रही है।

    गूगल डूडल पर क्लिक करने पर मिलेगी जानकारी

    जैसे ही यूजर्स गूगल के इस नए डूडल पर क्लिक करेंगे, तो उन्हें कोरोना वायरस से जुड़े हाथ धोने के टिप्स मिलेंगे। इसके अलावा यूजर्स को यहां कोरोना वायरस के आंकड़े, कोरोना वायरस से जुड़ी गाइडलाइन और कोरोना वायरस से संबंधित ताजा जानकारी मिलेंगी।

    विज्ञापन

    गूगल का खास डूडल

    गूगल ने इस डूडल को एनिमेशन का रूप दिया है। इसमें G शब्द किताब पढ़ रहा है, O शब्द गाना गा रहा है और दूसरा O गिटार बजा रहा है। वहीं, G शब्द फोन पर व्यस्त है, L घर में वर्कआउट कर रहा है और E फोन पर बात कर रहा है। गूगल का डूडल यह दर्शाता है कि घर में रहकर ही कोरोना वायरस को रोका जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कोरोना वायरस के कारण लगा लॉकडाउन

    कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखकर भारत सरकार ने पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया था, जो 3 मई को खत्म होगा। हालांकि, वायरस की स्थिति देखते हुए लगता है कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, भारत सरकार ने अब तक लॉकडाउन की अवधि को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    कोरोना वायरस अपडेट

    भारत में इस समय कोरोना वायरस की वजह से 681 लोगों की मौत हो चुकी हैं और 21,393 लोग इससे संक्रमित हैं। वहीं, अभी तक 4,258 लोग ठीक हो गए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें