Vodafone Idea के ग्राहकों को लगा झटका, 249 रुपये वाले प्लान में नहीं मिलेगा डबल डाटा ऑफर

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने ग्राहकों को झटका देते हुए 249 रुपये वाले प्लान से डबल डाटा ऑफर को हटा दिया है। साथ ही कंपनी ने इस ऑफर को सिर्फ 9 सर्किल में ही उपलब्ध कराया है। आपको बता दें कि कंपनी ने डबल डाटा ऑफर को 22 सर्किल पेश किया था। इसके बाद कंपनी ने 8 सर्किल में इस ऑफर को बंद किया था। हालांकि, वोडाफोन आइडिया के 9 सर्किल के यूजर्स को 399 रुपये और 599 रुपये वाले प्लान के साथ डबल डाटा ऑफर मिलता रहेगा।
इन 9 सर्किल में मिलेगा डबल डाटा ऑफर
वोडाफोन-आइडिया के मुताबिक, दिल्ली, मध्य प्रदेश, मुंबई, कोलकाता, पश्चिम बंगाल, उड़िसा, असम, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के यूजर्स को 399 रुपये और 599 रुपये वाले प्लान के साथ डबल डाटा ऑफर मिलता रहेगा। लेकिन कंपनी ने इस ऑफर को 249 रुपये वाले प्लान से हटा दिया है। अब यूजर्स को इस प्लान के साथ रोजाना 3 जीबी डाटा नहीं मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: iQOO Neo3 दमदार बैटरी के साथ कल होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन
वोडाफोन का 249 रुपये वाला प्लान
डबल डाटा ऑफर हटने के बाद यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को वोडाफोन प्ले और जी5 एप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।
वोडाफोन का 399 रुपये वाला प्लान
यूजर्स को पहले की तरह डबल डाटा ऑफर के साथ रोजाना 3 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी अन्य नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 56 दिनों की है।
वोडाफोन का 599 रुपये वाला प्लान
यूजर्स को पहले की तरह डबल डाटा ऑफर के साथ रोजाना 3 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी अन्य नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 84 दिनों की है।
- लॉकडाउन के बीच D2h ने घटाई HD और SD सेटटॉप बॉक्स की कीमत
- फेसबुक और रिलायंस जियो के बीच 43,574 करोड़ की डील का मतलब क्या है? 10 प्वाइंट्स में समझें
- BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इन प्लान के साथ मुफ्त में मिलेगी अमेजन प्राइम की सब्सक्रिप्शन
- BSNL ने 5 तो जियो ने 3 मई तक बढ़ाई प्रीपेड प्लान्स की वैधता, इनकमिंग कॉल्स की मिलेगी सुविधा