Airtel 5G: 5जी रोल आउट के मामले में एयरटेल ने जियो को पछाड़ा, 500 शहरों में लॉन्च हुई हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस
एयरटेल देश में 500 शहरों में 5G इंटरनेट सर्विस रोलआउट करने वाली पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है। बता दें कि एयरटेल ने देश में सबसे पहले अपनी 5G सर्विस Airtel 5G Plus की शुरुआत की थी।

विस्तार
टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल तेजी से अपनी 5G इंटरनेट सर्विस का विस्तार कर रहा है। इसी कड़ी में कंपनी ने शुक्रवार को देश के 235 नए शहरों में अपनी अल्ट्रा-फास्ट 5जी सर्विस Airtel 5G Plus की शुरुआत की घोषणा की। नए शहरों के साथ Airtel 5G Plus सर्विस अब देश के 500 शहरों में ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो गई है। वहीं एयरटेल देश में 500 शहरों में 5G इंटरनेट सर्विस रोलआउट करने वाली पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है। बता दें कि एयरटेल ने देश में सबसे पहले 5G सर्विस की शुरुआत की थी।
कंपनी ने कहा, "भारती एयरटेल...अल्ट्रा-फास्ट 5जी सेवा देश के 500 शहरों में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने अपने नेटवर्क में 235 नए शहरों को जोड़ा है, जो इसे अब तक की सबसे बड़ी शुरुआत में से एक बनाता है।"
भारती एयरटेल के सीटीओ, रणदीप सेखों ने लॉन्च पर कहा, "अक्टूबर 2022 में एयरटेल 5जी सेवाओं की पेशकश करने वाली पहली कंपनी थी, और आज का मेगा लॉन्च देश के हर एयरटेल ग्राहक को अल्ट्रा-फास्ट एयरटेल 5जी प्लस से जोड़ने का हमारा वादा है। हम पहले ही 500 शहरों को कवर कर चुके हैं और प्रतिदिन 30 से 40 शहरों को जोड़ रहे हैं। सितंबर 2023 तक, हम पूरे शहरी भारत में अपने 5जी फुटप्रिंट का विस्तार करने की उम्मीद करते हैं।"
- Online Scam: एक गलती से महिला ने गंवाए 6.9 लाख रुपये, फेक बिजली बिल से हुआ साइबर फ्रॉड
- Vu ने लॉन्च किया कम कीमत वाला प्रीमियम स्मार्ट टीवी, 43 इंच और 55 इंच स्क्रीन के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स
- भारत में लॉन्च हुआ कम कीमत में दमदार फीचर्स वाला फोन, इसमें है 32MP सेल्फी कैमरा और बड़ी डिस्प्ले
- Jio Cricket plan: क्रिकेट के दीवानों के लिए जियो लाया नया रिचार्ज प्लान, डेली 3GB डाटा के साथ मिलेंगे ये फायदे