Poetry Camera: एआई पावर्ड कैमरा फोटो से बना देगा कविताएं, बेहद कमाल का है ये डिवाइस
पॉइटरी कैमरे से खींची गई फोटो से कविता बन जाएगी। एआई जेनरेटिड तकनीक के जरिए ये कमाल का काम करता है। जानिए क्या है इस एआई पावर्ड कैमरे की पूरी डिटेल।

विस्तार
तकनीक की दुनिया में लगातार तेजी से कई नए डिवाइस आ रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई की वजह से काफी काम आसान हो गए हैं। इसी बीच एक ऐसा डिवाइस आया है, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। एआई ने बीते कुछ सालों में तेजी से अपना प्रभाव दिखाया है और हर सेक्टर पर अपना असर डाला है। पॉइटरी कैमरा, जी हां, ये कैमरा खींची गई फोटो को कविता में बदल देता है।
पॉइटरी कैमरा देखने में एक साधारण पोलारॉइड कैमरा की तरह ही दिखता है। ये कैमरा सेंसर के जरिए खींची गई फोटो से कविता बना देता है। ये कैमरा एक-एककर हर फोटो को बयान करता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कैमरे को दो डिजाइनर केलिन कारोलिन झांग और रयान माथुर ने मिलकर तैयार किया है। ये ओपन सोर्स डिवाइस रसबैरी पीआई पर चलता है और ओपनएआई जीपीटी-4 की मदद से कविताओं को तैयार करता है।
पॉइटरी कैमरा सिंगल बोर्ड कंप्यूटर रसबैरी पीआई फोटो का विश्लेषण और विजुयल डेटा को सर्च करता है। इसके बाद ये एआई की सहायता से फोटो के रंग, खास बातें, तरीका और भावनाओं की पहचान करता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पॉइटरी कैमरा बनाने वाले डिजाइनर ने कहा है कि ये कैमरा सिर्फ एक पॉइटरी कैमरा कविता के फॉर्मेट पर निर्भर नहीं है। बताया जा रहा है कि इसमें जब से ओपन सोर्स डिवाइस शुरू हुआ है, तभी से इसमें यूजर्स को कई अन्य विकल्प मिलते हैं जैसे सोनेट, हाइकू और फ्री वर्सस आदि।
- Earth Day 2024: गूगल ने डूडल ने सजाया होमपेज, जलवायु परिवर्तन पर डाला प्रकाश
- Android Device: फोन चोरी होने या खोने पर गूगल की इस फ्री सर्विस का उठाएं फायदा, मिल सकता है डिवाइस
- Deepfakes: 5 साल तक एआई टूल्स का इस्तेमाल नहीं कर सकता यौन अपराधी, यूके की कोर्ट ने लगाया प्रतिबंध
- Pratibimb: साइबर फ्रॉड की रोकथाम के लिए आया नया हथियार 'प्रतिबिंब', गृह मंत्रालय ने किया लॉन्च