Deepfakes: 5 साल तक एआई टूल्स का इस्तेमाल नहीं कर सकता यौन अपराधी, यूके की कोर्ट ने लगाया प्रतिबंध

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sun, 21 Apr 2024 04:38 PM IST
सार

यूनाइटेड किंगडम की एक कोर्ट ने यौन अपराधी को 5 साल तक एआई टूल्स का इस्तेमाल करने से रोक दिया है। साथ ही उस पर 200 पाउंड का जुर्माना भी लगाया है।

UK Offender Banned From Using AI Tools Amid Deepfakes Threat
Deepfakes - फोटो : Freepik

    विस्तार

    दुनियाभर में डीपफेक का इस्तेमाल तेजी से किया जा रहा है। ऐसे में एक हैरान करने वाला मामला सामना आया है। यूके यानी इंग्लैंड की कोर्ट ने एक यौन अपराधी को किसी भी एआई टूल का इस्तेमाल करने से प्रतिबंधित कर दिया है। कोर्ट ने यौन अपराधी पर 5 साल का बैन लगाया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि एंथोनी डोवर बच्चों की लगभग 1000 आपत्तिजनक फोटो बनाने के लिए आरोपी है। 48 साल के एंथोनी डोवर को कोर्ट ने 200 पाउंड का जुर्माना भरने के लिए भी कहा है।

    रिपोर्ट में आगे कहा गया है कोर्ट ने डोवर को टेक्स्ट टू इमेज जेनरेशन टूल के इस्तेमाल करने पर भी प्रतिबंधित किया है। इस तरह के टूल पर लिखकर कमांड दी जा सकती है। इस तरह की फोटो का इस्तेमाल डीपफेक के लिए किया जा सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पोल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने यौन अपराधी डोवर को संबंधित डिफ्यूजन सॉफ्टवेयर से दूर रहने का आदेश दिया है। डिफ्यूजन सॉफ्टवेयर के जरिए चाइल्ड सेक्सयुअल मैटेरियल को बनाने का काम किया जाता है।

    आपको बता दें कि यूके सरकार ने कुछ दिनों पहले ही बयान दिया था कि एआई के जरिए छेड़छाड़ किए गए डीपफेक को कानून की नजर में अपराध माना जाएगा। ऐसे में ये मामला सामने आ गया। सरकार ने अपने बयान में कहा था कि बिना किसी के मर्जी के डीपफेक तैयार करना और उसे साझा करना, जिसमें फोटो और वीडियो भी शामिल हो।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें