Android Device: फोन चोरी होने या खोने पर गूगल की इस फ्री सर्विस का उठाएं फायदा, मिल सकता है डिवाइस
अगर कभी आपका फोन चोरी या गुम हो जाएं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप गूगल के मुफ्त फीचर का सहारा ले सकते हैं। फाइंड माय डिवाइस के जरिए अपना फोन तलाशा जा सकता है। जानिए डिटेल

विस्तार
आज के समय में स्मार्टफोन लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। ऐसे में कभी स्मार्टफोन चोरी हो जाए या फिर गुम हो जाए तो काफी परेशानियां हो जाती हैं। फोन के साथ उसमें मौजूद फोटो, वीडियो और चैट भी होती है। मगर आप कुछ टिप्स को फॉलो करके अपने एंड्रॉयड डिवाइस को खुद ही ढूंढ सकते हैं। नीचे जानिए चोरी या गुम हुए फोन को कैसे तलाश करें। साथ ही उसे रिमोट तरीके से कैसे रिसेट करें।
गूगल ने लगभग सभी एंड्रॉयड डिवाइस में फाइंड माय डिवाइस नाम का एक शानदार मुफ्त एप दे रखा है। इस एप को किसी अन्य डिवाइस में गूगल प्ले इंस्टाल करें। अगर आपके पास कोई अन्य फोन नहीं है तो आप किसी अन्य व्यक्ति की मदद से इसमें लॉगइन कर सकते हैं या फिर वेबसाइट के जरिए भी इसमें लॉगइन किया जा सकता है।
फाइंड माए डिवाइस में लॉगइन करने के बाद अपने चोरी या फिर गुम हुए फोन का नाम दर्ज करने के बाद गेट डॉयरेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी फोन की लोकेशन का पता लग जाएगा। इसके बाद आपको आईएमईआई नंबर की जानकारी दर्ज करनी होगी। ये नंबर आपके डिवाइस पर दिया गया होता है। फिर आपको गियर आइकन पर क्लिक करके आप आईएमईआई नंबर की जानकारी डिवाइस के ऑन होने की डेट के साथ हासिल कर सकते हैं।
- Deepfakes: 5 साल तक एआई टूल्स का इस्तेमाल नहीं कर सकता यौन अपराधी, यूके की कोर्ट ने लगाया प्रतिबंध
- Pratibimb: साइबर फ्रॉड की रोकथाम के लिए आया नया हथियार 'प्रतिबिंब', गृह मंत्रालय ने किया लॉन्च
- Deepfakes: डीपफेक से बचना नहीं है मुश्किल, इन विशेष टिप्स को करें फॉलो
- Chakshu Portal: फ्रॉड कॉल और मैसेज की चक्षु पोर्टल पर कैसे करें रिपोर्ट, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस