Earth Day 2024: गूगल ने डूडल ने सजाया होमपेज, जलवायु परिवर्तन पर डाला प्रकाश

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 22 Apr 2024 10:19 AM IST
सार

आज यानी 22 अप्रैल को हर साल पृथ्वी दिवस यानी अर्थ डे मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पर्यावरण का महत्व और उसके प्रति लोगों को जागरूक करना है।गूगल के इस डूडल में पांच तस्वीरें हैं जिनमें समंदर के बीच में एक टापू है, एक रेगिस्तान की है फोटो है, एक जंगल के बीच से बहती नदी है, एक तस्वीर पहाड़ की है। इन तस्वीरों से ही गूगल लिखा हुआ है।

World Earth Day 2024 Google makes Doodle Spotlights Climate Change
Earth Day 2024 Doodle - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आज यानी 22 अप्रैल को हर साल पृथ्वी दिवस यानी अर्थ डे मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पर्यावरण का महत्व और उसके प्रति लोगों को जागरूक करना है। आज वैश्विक तापमान में वृद्धि, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण जैसी कई बड़ी समस्याएं हमारे सामने खड़ी हैं और इस पर ध्यान दिलाने के लिए ही 22 अप्रैल के दिन विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।

    इस खास मौके पर गूगल ने भी डूडल बनाया है और जलवायु परिवर्तन पर प्रकाश डाला है। गूगल के इस डूडल में पांच तस्वीरें हैं जिनमें समंदर के बीच में एक टापू है, एक रेगिस्तान की है फोटो है, एक जंगल के बीच से बहती नदी है, एक तस्वीर पहाड़ की है। इन तस्वीरों से ही गूगल लिखा हुआ है। इस साल की थीम प्लास्टिक बनाम प्लास्टिक है।

    आज के गूगल डूडल का मैसेज 'जलवायु संकट और जैव विविधता के नुकसान से निपटने के लिए अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है' है। डूडल की वेबसाइट में कहा गया है कि ये छह लेटर लोगों को "टिकाऊ आदतें अपनाने और पानी, बिजली और अन्य संसाधनों के संरक्षण के लिए आवश्यक कार्य जारी रखने की याद दिलाते हैं।"

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें