Coronavirus: AarogyaSetu Mitr पोर्टल हुआ लॉन्च, अब घर बैठे मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 05 May 2020 06:18 PM IST
AarogyaSetu Mitr website launched offer free consultation to user
aarogya setu - फोटो : social media

    आरोग्य सेतु मोबाइल एप तैयार करने वाले नीति आयोग और प्रधानमंत्री के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार ने आरोग्य सेतु मित्र (AarogyaSetu Mitr) नाम की वेबसाइट को लॉन्च किया है। लोगों को इस वेबसाइट से घर बैठे ही कोरोना वायरस से जुड़ी जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। वहीं, सरकार ने इस वेबसाइट के लिए ई-संजीवनी ओपीडी, स्वस्थ, स्टेप वन, टाटा ब्री-डिजिटल हेल्थ और टेक महींद्रा कनेक्टसेंस के साथ साझेदारी की है।

    इस पोर्टल में लोगों को ऑडियो कॉल, मैसेज चैट और वीडियो कॉल के जरिए कोविड-19 वायरस से जुड़ी जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। इसके अलावा 1mg, डॉ लाल पैथलैब्स, मेट्रोपोलिस, एसआरएल डायग्नोस्टिक्स और थायरोकेयर जैसी थर्ड पार्टी कंपनियां होम लैब टेस्ट की सुविधा भी देंगी।

    आरोग्य सेतु मित्र साइट को आरोग्य सेतु मोबाइल एप में जाकर भी ओपन किया जा सकता है। यहां यूजर्स को Consult Doctor, Home Lab Tests और ePharmacy का ऑप्शन मिलेगा। यूजर्स अपनी सुविधानुसार इन तीनों में से किसी एक ऑप्शन को चुनकर स्वास्थ सेवा प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए साइट पर अपने-आप को रजिस्टर करना होगा और इसके लिए निजी जानकारी दर्ज करानी होगी।

    आरोग्य सेतु मित्र पोर्टल भारत के 25 शहरों में काम करेगा और इन शहरों में घर-घर जाकर सैंपल इकट्ठे किए जाएंगे। साथ ही इन शहरों के लोग ऑडियो और वीडियो कॉल के जरिए डॉक्टर से मुफ्त में परामर्श भी ले सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें