काम की खबर: उत्तर प्रदेश से बाहर जाने और आने के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 05 May 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
lockdown: UP Government launched jansunwai portal for migrant, know registration process
FILE - फोटो : अमर उजाला

    योगी सरकार ने प्रदेश में और प्रदेश के बाहर लॉकडाउन में फंसें प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने का इंतजाम कर दिया है। सरकार ने राज्य के बाहर फंसे लोगों और राज्य में दूसरे राज्यों के फंसे लोगों के लिए वेब पोर्टल जनसुनवाई लॉन्च किया है जिसपर रजिस्ट्रेशन कराकर लोग अपने घर जा सकते हैं। वेब पोर्टल की जानकारी यूपी ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट करके दी है।

    यदि आप उत्तर प्रदेश से बाहर किसी राज्य में अथवा उत्तर प्रदेश में फंसे हैं ? नीचे दिए गए लिंक पर पंजीकरण करें।

    विज्ञापन

    यूपी में आने के लिए इस लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यूपी से बाहर किसी अन्य राज्य में जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करके रजिस्टेशन करें।

    रजिस्ट्रेशन के दौरान आपसे मोबाइल नंबर, ओटीपी और ईमेल आईडी की जानकारी मांगी जाएगी। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पांच मई यानी आज दोपहर से शुरू हो गई है। इसके अलावा आपको यह भी बताना होगा कि आप कहीं बीमार तो नहीं हैं या फिर आपको पहले क्वारंटीन तो नहीं किया गया है।

    बता दें कि केंद्र सरकार के सुझाव के बाद सभी राज्य प्रदेश अपने-अपने कामगारों को वापस बुलाने के लिए इंतजाम कर रहे हैं। लोगों को उनके घर पहुंचाने के लिए रेल मंत्रालय भी राज्य सरकार की मदद कर रहा है। कुछ लोगों को बस के जरिए और कुछ लोगों को रेल के जरिए उनके गृह राज्य पहुंचाया जा रहा है। वहां पहुंचने के बाद सभी लोगों की स्क्रीनिंग हो रही है और फिर उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें