Vodafone के शानदार डाटा प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज मिलेगा 4GB डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 05 May 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
vodafone best data plans offers unlimited calling and 4 gb data daily know full list
vodafone - फोटो : social media

    वैसे तो टेलीकॉम बाजार में वोडाफोन के कई सारे डाटा प्लांस मौजूद हैं, जिनकी कीमत 19 रुपये से लेकर 2,399 रुपये तक के बीच है। हालांकि, इतने सारे प्लांस होने की वजह से उपभोक्ताओं को अपने लिए डाटा प्लान चुनने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए आज हम आपको इस कंपनी के कुछ खास डाटा प्लान के बारे में बताएंगे, जिनमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 4 जीबी डाटा मिलेगा। आइए जानते हैं इन प्लांस के बारे में विस्तार से...

    वोडाफोन स्टोर
    वोडाफोन स्टोर - फोटो : PTI

    Vodafone का 299 रुपये वाला प्लान

    डबल डाटा ऑफर के तहत आपको इस प्लान में 2 जीबी डाटा मिलने के साथ अतिरिक्त 2 जीबी डाटा और मिलेगा। अब आप प्रतिदिन 4 जीबी डाटा का उपयोग कर सकेंगे। साथ ही आप इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते है। इसके अलावा कंपनी आपको इस डाटा प्लान के साथ जी5 और वोडाफोन प्ले प्रीमियम एप की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    vodafone
    vodafone - फोटो : amar ujala

    Vodafone का 449 रुपये वाला प्लान

    डबल डाटा ऑफर के तहत आपको इस प्लान में 2 जीबी डाटा मिलने के साथ अतिरिक्त 2 जीबी डाटा और मिलेगा। अब आप प्रतिदिन 4 जीबी डाटा का उपयोग कर सकेंगे। साथ ही आप इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते है। इसके अलावा कंपनी आपको इस डाटा प्लान के साथ जी5 और वोडाफोन प्ले प्रीमियम एप की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 56 दिनों की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें