Facebook धीरे से देने वाला है जोर का झटका, लाइव स्ट्रीम देखने के लिए देने होंगे पैसे

लॉकडाउन के दौरान परफॉर्मिंग आर्ट्स से जुड़े लोगों और छोटे कारोबारियों की सहायता करने के लिए फेसबुक जल्द नया फीचर लॉन्च करने वाला है। इस फीचर के जरिए यूजर्स लाइव वीडियो को शुरू करने से पहले यह तय कर सकेंगे कि उन्हें अपनी वीडियो को मुफ्त में दिखाना है या फिर एक्सेस करने वालों पर चार्ज लगाना है। वहीं, इस फीचर से म्यूजीशियंस, कमीडियन्स से लेकर छोटे व्यपारियों को बहुत फायदा होगा।

इस फीचर से कलाकारों को होगा बहुत फायदा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक के इस फीचर से म्यूजीशियंस, कमीडियन्स, ट्रेनर और मोटिवेशनल स्पीकर्स जैसे लोगों को बहुत फायदा होगा। इसके अलावा लोग इस फीचर के जरिए वीडियो स्ट्रीम कर कोरोना फाइटर्स के लिए फंड भी जुटा सकेंगे।

लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए चुकानी होगी फीस
फेसबुक का कहना है कि यूजर्स को लाइव स्ट्रीम देखने के लिए पहले तय की गई एक्सेस फीस देनी होगी। इसके बाद ही यूजर्स लाइव वीडियो को देख पाएंगे। इसके अलावा फेसबुक ने कहा है कि हम डोनेट ऑप्शन के जरिए जुटाई गई पूरी राशि को सीधा ही एनजीओ में दान कर देंगे।