Aarogya Setu मोबाइल एप ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 10 करोड़ यूजर्स ने किया डाउनलोड

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 13 May 2020 11:35 AM IST
सार
Aarogya Setu mobile app sets new record of 10 crore users download know about it in hindi
aarogya setu app - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    भारत सरकार ने कोरोना संक्रमितों को ट्रैक करने के लिए अप्रैल की शुरुआत में आरोग्य सेतु मोबाइल एप को लॉन्च किया था। लॉन्च होने के कुछ ही दिन में इस एप ने सबसे ज्यादा डाउनलोड होने का मुकाम हासिल किया था। वहीं, अब आरोग्य सेतु मोबाइल ने अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक और नया रिकॉर्ड बनाया है। इस एप को अब तक 10 करोड़ स्मार्टफोन यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। इससे पहले आरोग्य सेतु एप को पिछले महीने के अंत तक 7.5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया था।

    मिनस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रिक्स एंड आईटी के मुताबिक, आरोग्य सेतु मोबाइल को अप्रैल के अंत तक 7.5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया था। वहीं, इस एप ने लोगों की बहुत मदद की है। साथ ही यह मोबाइल एप कोरोना से लड़ाई में अहम हथियार के रूप में सामने आया है।

    कंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में फीचर फोन और लैंडलाइन यूजर्स के लिए आरोग्य सेतु IVRS सेवा को लॉन्च किया था। इस सेवा के तहत फीचर फोन और लैंडलाइन के यूजर्स 1921 टॉल-फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल देकर वायरस से जुड़ी ताजा जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, सरकार का कहना है कि इस सेवा से संक्रमितों को ट्रैक करने में आसानी होगी। इसके अलावा फीचर फोन यूजर्स को वायरस से जुड़ी जानकारी एक एसएमएस के जरिए मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें