Lockdown 3.0: घर से कर रहे हैं काम, तो ये खास तरीके आपके आएंगे बहुत काम

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 12 May 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
Lockdown 3.0 special ways to work from home effectively know all about it in hindi
work from home - फोटो : amar ujala

    लॉकडाउन के चलते अगर आप घर से काम कर रहे हैं और आपको बोरियत या फिर कमर में दर्द जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको यहां कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिनके जरिए आप घर पर आसानी से ऑफिस का काम कर पाएंगे। आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में विस्तार से...

    work from home
    work from home - फोटो : social media

    घर पर पहने ऑफिस जाने वाले कपड़ें

    वर्क फ्रॉम होम सुनते ही लोगों के दिमाग में बात आती है कि घर पर आराम से पजामें में कंफर्टेबल होकर काम करेंगे। लेकिन अगर आप नहाकर वो कपड़े पहनते हैं, जो आप ऑफिस जाने के लिए पहनते हैं तो इससे आप काम करने के लिए दिमाग़ी रूप से तैयार हो जाएंगे। आप किस तरह के कपड़े पहनते हैं, यह आपके काम पर निर्भर करता है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

    रूटीन करें सेट

    जब आप घर से काम कर रहे हों, तब भी आपको ऑफिस के घंटों के हिसाब से काम करना चाहिए। आप उसी तरह दिन शुरू करें जैसे सामान्य तौर पर करते हैं। ऑफिस पहुंचकर आप जितने बजे काम शुरू करते हैं, उतने ही बजे घर से भी काम शुरू करें और जितने बजे तक ऑफिस में काम करते हैं, उतने बजे तक ही घर पर भी काम करें। इससे आप आसानी से काम कर पाएंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें