BSNL के 25 प्री-पेड प्लांस हुए अपडेट, इस नेटवर्क पर मिलेगी फ्री कॉलिंग की सुविधा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 12 May 2020 03:59 PM IST
सार
विज्ञापन
BSNL Revises Prepaid Plans offers Unlimited Voice Calling and SMS Benefits on MTNL Network
भारतीय संचार निगम लिमिटेड - फोटो : Internet

    विस्तार

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने प्री-पेड प्लान को अपडेट किया है जिसके बाद ग्राहकों को फ्री में अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा मिल रही है। BSNL की यह सुविधा 97 रुपये वाले प्लान से लेकर 25 प्लान के साथ मिलेगी, हालांकि इस ऑफर के तहत फ्री में अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग सिर्फ महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) के नेटवर्क पर ही की जा सकेगी।

    BSNL के चेन्नई डिवीजन के सर्कुलर के मुताबिक कुल 25 प्री-पेड प्लान के साथ यह ऑफर मिल रहा है। BSNL के 99 रुपये, 104 रुपये, 349 रुपये और 447 रुपये के प्लान में प्रतिदिन अधिकतम 250 मिनट की कॉलिंग मिल रही है, जबकि 97 रुपये, 118 रुपये, 187 रुपये, 199 रुपये, 247 रुपये, 298 रुपये, 349 रुपये, 399 रुपये, 447 रुपये, 499 रुपये 1,098 रुपये के प्लान के तहत रोज 100 फ्री मैसेज भेजे जा सकेंगे।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इन प्लान के साथ मुफ्त में मिलेगी अमेजन प्राइम की सब्सक्रिप्शन

    साथ ही 106 रुपये, 107 रुपये, 153 रुपये, 186 रुपये, 365 रुपये, 429 रुपये, 485 रुपये, 666 रुपये, 997 रुपये, 1,699 रुपये और 1,999 रुपये वाले प्लान में भी रोज 100 फ्री मैसेजिंग की सुविधा मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    BSNL का यह ऑफर सभी सर्किल के लिए है। इन सभी प्लान में कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा मिलती रहेगी, लेकिन फ्री कॉलिंग और मैसेजिंग वाली सुविधा नई है जो कि सिर्फ एमटीएनएल नेटवर्क के लिए है।

    बता दें कि BSNL ने हाल ही में अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। BSNL ने कहा है कि उसके 2G/3G सब्सक्राइबर मुफ्त में 4जी में अपग्रेड कर सकेंगे, हालांकि बीएसएनएल का यह ऑफर हमेशा के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ 90 दिनों के लिए है।

    ऑफर की शुरुआत एक अप्रैल से हो चुकी है। BSNL का यह ऑफर सभी सर्किल के लिए उपलब्ध है। आप किसी भी स्टोर पर जाकर अपना पुराना 2जी या 3जी सिम दे सकते हैं और नया 4जी सिम कार्ड ले सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें