Jio का धमाकेदार ऑफर, रिचार्ज प्लान खत्म होने के बाद मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा

दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Relaince Jio) ने अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर का नाम ग्रेस प्लान है। इस ऑफर के तहत उपभोक्ताओं को प्रीपेड प्लान खत्म होने के बाद कंपनी की तरफ से 24 घंटे के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। वहीं, कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स प्लान खत्म होने पर भी कुछ समय के लिए कॉलिंग कर पाएंगे।

अपने आप एक्टिवेट होगा यह प्लान
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो का यह प्लान अपने आप यूजर के अकाउंट में एक्टिवेट हो जाएगा। हालांकि, यूजर्स इस ऑफर में 24 घंटे की समय सीमा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। लेकिन इसमें यूजर्स को एसएमएस और डाटा की सुविधा नहीं दी जाएगी।

चुनिंदा यूजर्स को मिला जियो का नया प्लान
फिलहाल रिलायंस जियो का नया ऑफर अभी सिर्फ कुछ चुनिंदा यूजर्स को ही मिला हैं। उम्मीद की जा रही हैं कि यह ऑफर जल्द ही सभी यूजर्स को मिलेगा। वहीं, इस ऑफर से उन यूजर्स को बहुत फायदा होगा, जो लॉकडाउन के दौरान रिचार्ज नहीं करा पा रहे हैं।
- BSNL के 25 प्री-पेड प्लांस हुए अपडेट, इस नेटवर्क पर मिलेगी फ्री कॉलिंग की सुविधा
- Reliance Jio ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में जोड़े सबसे ज्यादा ग्राहक, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
- Reliance Jio ने मचाया धमाल, दिल्ली में जोड़े सबसे ज्यादा ग्राहक
- Covid-19: आरोग्य सेतु को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी, डाटा से छेड़छाड़ पर होगी जेल