सावधान: फर्जी है मनरेगा में नौकरी देने का दावा करने वाली यह साइट, सरकार ने जारी किया अलर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 20 Nov 2023 02:29 PM IST
सार

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेकिंग टीम ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि रोजगार सेवक नाम की एक साइट है जो कि फर्जी है। यह साइट खुद को मनरेगा की आधिकारिक साइट होने का दावा करती है, लेकिन यह फर्जी वेबसाइट है।

विज्ञापन
A Fake website name rojgarsevak dot org is claiming to be the official website of MGNREGA
ROJGARSEVAK FAKE SITE - फोटो : PIB

    विस्तार

    देश में फ्रॉड का एक नया ट्रेंड शुरू हुआ है। सरकार की योजना के नाम से मिलती-जुलती साइट बना दी जा रही हैं और इन साइट के जरिए लोगों को सरकारी नौकरी देने का दावा किया जा रहा है। इन साइट को इस तरह से डिजाइन किया जा रहा है कि कोई भी धोखा खा जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि ये वेबसाइट लोगों से नौकरी के आवेदन के नाम पर पैसे भी ले रही हैं।

    मनरेगा की फर्जी वेबसाइट, दावा आधिकारिक साइट का

    प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेकिंग टीम ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि रोजगार सेवक नाम की एक साइट है जो कि फर्जी है। यह साइट खुद को मनरेगा की आधिकारिक साइट होने का दावा करती है, लेकिन यह फर्जी वेबसाइट है। इस साइट का यूआरएल www.rojgarsevak.org/ है।

    विज्ञापन

    सबसे खास बात यह है यह साइट यह भी दावा कर रही है कि इसे NIC ने डिजाइन और डेवलप किया है। बता दें कि सरकार की सभी साइट को NIC ही तैयार करती है। जिन साइट को NIC डिजाइन करती है, उस पर NIC का लोगो रहता है, जबकि रोजगार सेवक की साइट पर ऐसा कुछ भी नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस फर्जी साइट पर कई तरह की वैकेंसी को लेकर नोटिफिकेशन जारी की गई हैं जिसमें एक ग्राम रोजगार सेवक के लिए भी है। यह साइट ग्राम रोजगार सेवक के पद के लिए 37,500 रुपये मासिक सैलरी देने का दावा कर रही है। सच्चाई यह है कि इसका ग्रामीण विकास मंत्रालय से कोई संबंध नहीं है। मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट https://nrega.nic.in है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें