Super App: रेलवे लॉन्च करेगा सुपर एप, एक ही एप से होंगे टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन स्टेटस चेक करने जैसे काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 02 Jan 2024 01:51 PM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक इस एप पर कुल 90 करोड़ रुपये खर्च होंगे और तीन साल से अधिक का वक्त लगेगा। रेलवे के सुपर एप को CRIS तैयार करेगा जो कि रेलवे के लिए आईटी का काम देखता है।

विज्ञापन
Indian Railways To Launch Super App Heres What We Know
Indian Railways Super App - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारतीय रेलवे एक सुपर एप लॉन्च करने की तैयारी में है। रेलवे के इस सुपर एप से कई सारे काम हो सकेंगे। कहा जा रहा है कि रेलवे के सुपर एप से एक ही एप में टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन को रियल टाइम में ट्रैक करने जैसे कई काम होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक इस एप पर कुल 90 करोड़ रुपये खर्च होंगे और तीन साल से अधिक का वक्त लगेगा। रेलवे के सुपर एप को CRIS तैयार करेगा जो कि रेलवे के लिए आईटी का काम देखता है।

    फिलहाल रेल टिकट बुकिंग के लिए IRCTC Rail कनेक्ट का इस्तेमाल होता है। फोन से टिकट बुकिंग के लिए फिलहाल यही एक आधिकारिक एप है। इस एप को 100 मिलियन से अधिक लोग इस्तेमाल कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    इसके अलावा Rail Madad, UTS, Satark, TMS-Nirikshan, IRCTC Air और PortRead जैसे एप्स भी हैं जो रेल यात्रियों की मदद करते हैं। अब रेलवे इन सभी एप को एक ही एप में शामिल करने की तैयारी में है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें