WhatsApp में जल्द मिलेगा मैसेंजर रूम का शॉर्टकट बटन, हो रही है टेस्टिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 11 May 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp Web to Get Facebook Messenger Rooms Shortcut soon
WhatsApp Web to Get Facebook Messenger Rooms - फोटो : wabetainfo

    लॉकडाउन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मांग को देखते हुए फेसबुक ने हाल ही में अपने मैसेंजर एप में रूम फीचर जोड़ा है, जिसकी मदद से 50 लोग एक साथ वीडियो मीटिंग कर सकते हैं। वहीं अब खबर है कि फेसबुक मैसेंजर एप को व्हाट्सएप में जोड़ने वाला है।

    व्हाट्सएप ने वेब एप का 2.2019.6 जारी किया है जिसके मुताबिक मैसेंजर रूम का शॉर्टकट दिया गया है, हालांकि यह फिलहाल बीटा टेस्टिंग में ही है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक मैसेंजर रूम का बटन फिलहाल वेब वर्जन के सेटिंग वाले सेक्शन में दिख रहा है लेकिन फाइनल वर्जन में यह फोटो, वीडियो अटैचमेंट वाले सेक्शन में दिखेगा।

    विज्ञापन

    इस अपडेट के आ जाने के बाद व्हाट्सएप यूजर्स व्हाट्सएप से डायरेक्ट मैसेंजर रूम में पहुंच जाएगा। फेसबुक मैसेंजर रूम में एक साथ 50 लोग वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि मेन मीनू बार में ही क्रीएट वीडियो चैट रूम का विकल्प मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फेसबुक मैसेंजर रूप की खासियतों की बात करें तो मैसेंजर रूम वीडियो कॉलिंग में कोई भी सिर्फ एक इनवाइट लिंक के जरिए शामिल हो सकता है, भले ही वह फेसबुक ना इस्तेमाल करता हो। मैसेंजर रूम में भी जूम की तरह फीचर्स दिए गए हैं। फेसबुक मैसेंजर रूम में आग्युमेंट रियलिटी (AR) इफेक्ट्स भी मिलेंगे।

    इसके अलावा क्रियेटर के पास इस बात का विकल्प होगा कि वह रूम को किसे दिखाना और ज्वाइन करवाना चाहता है। इसके बाद वह किसी कोई भी किसी भी वक्त रूम से रिमूव कर सकेगा। अब रूम बनाने की बात करें तो जिस तरह आप फेसबुक मैसेंजर पर ग्रुप बनाते हैं, उसी तरह आप रूम भी बना सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें