सरकार ने कहा 4 बजे से होगी बुकिंग, IRCTC का एप कह रहा- 17 तक बुकिंग बंद है

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 11 May 2020 04:54 PM IST
Irctc Ticket Booking Time Starts but website and rail connect app not working
rail connect - फोटो : amar ujala

    लॉकडाउन के बीच सरकार ने यात्री ट्रेनों को चलाने का फैसला किया और कहा कि 11 मई 2020 को शाम चार बजे इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट और रेल कनेक्ट एप से टिकटों की बुकिंग होगी। 12 मई से 15 ट्रेनों चलेंगी जो नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बंगलूरू, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी तक जाएंगी।

    4 बजे के बाद भी नहीं खुली साइट

    सरकार ने भले ही टिकट बुकिंग का आदेश जारी कर दिया है लेकिन आईआरसीटीसी की वेबसाइट खुलने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 20 मिनट सेआईआरसीटीसी की वेबसाइट ओपन नहीं हो रही है, इसके अलावा रेल कनेक्ट एप की भी यही हालत है।

    सरकार ने कहा 4 बजे से होगी बुकिंग, IRCTC का एप कह रहा- 17 तक बुकिंग बंद है

    रेल कनेक्ट एप तो कह रहा है कि देश में कोरोना संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से 17 तक सभी तरह की बुकिंग को निलंबत कर दिया गया है। वेबसाइट पर भी अभी यही नोटिफिकेशन दिखा रहा है। अब सवाल यह है कि ऐसे हालात में कोई टिकट कैसे बुक करेगा।

    आप इन स्क्रीनशॉट को देख सकते हैं जिनमें समय भी दिख रहा है कि 4 बजकर 13 मिनट हो गए हैं लेकिन एप निलंबन का नोटिफिकेशन दिखा रहा है। साथ ही एक और नोटिफिकेशन को आप देखें तो पटना के लिए एप कह रहा है कि बुकिंग बंद है, जबकि सरकार के मुताबिक पटना के लिए ट्रेन चलेगी।

    वहीं आईआरसीटीसी ने 4.43 बजे ट्वीट किया है किविशेष ट्रेनों को सिस्टम में अपलोड किया जा रहा है। जल्द ही बुकिंग शुरू होगी। रेलवे ने यह भी कहा है कि 12 मई से चलने वाली ट्रेनों का डाटा सिस्टम में अभी तक अपलोड नहीं हुआ है, इसलिए दिक्कत आ रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें