Portronics ने भारत में लॉन्च किया UFO PRO चार्जिंग स्टेशन, एक साथ चार्ज करें 6 डिवाइस

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 18 Nov 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
Portronics Launches UFO PRO Universal Charging Station you can charge 6 device in one time
Portronics UFO PRO - फोटो : Amar Ujala

    डिजिटल और पोर्टेबल कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स कंपनी पोर्टोनिक्स ने भारतीय बाजार में अपना एक नया चार्जिंग स्टेशन लॉन्च किया है जिसे UFO PRO नाम दिया गया है। इसका आकार UFO की तरह है जिसमें अलग-अलग के छह पोर्ट दिए गए हैं यानी एक बार में एक ही चार्जर से छह डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। इसकी कीमत 1,499 रुपये है।

    UFO Pro 6 चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है जो 12A/60W तक का आउटपुट देता है। इसमें एक टाइप-C 18W PD पोर्ट, 4 USB पोर्टस और 1 QC 3.0 पोर्ट शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि इसमें फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी। यह चार्जिंग स्टेशन एक 1 मीटर AC पावर कॉर्ड के साथ आता है जो 220V वॉल सॉकेट और अन्य यूनिवर्सल सॉकेटस के साथ भी अच्छी तरह से काम करता है।

    विज्ञापन

    यह चार्जिंग स्टेशन BIS प्रमाणित होने के साथ फायर और सर्ज प्रोटेक्शन के साथ आता है। यह आपके सभी उपकरणों के लिए अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित करता है। उच्च गुणवत्ता वाले मजबूत ABS प्लास्टिक के बने होने के कारण यह चार्जिंग स्टेशन ओवरहीटिंग से भी आपके डिवाइसीस को सुरक्षित रखता है। इस पोर्टेबल डिवाइस का वजन केवल 136 ग्राम है और आप इसे आसानी से कहीं भी ले जा सकते है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें