Twitter जल्द लॉन्च करेगा नया फीचर, ट्रोल्स की हो जाएगी छुट्टी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 07 Jun 2021 04:45 PM IST
सार

ट्विटर के इस फीचर को लेकर कई यूजर्स ने सवाल भी किए हैं क्या इस फीचर को ऑन करने के बाद पहले के रिप्लाई खत्म हो जाएंगे या फिर सिर्फ नई रिप्लाई बंद होगी। ट्विटर के इस फीचर का वोंग ने स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

विज्ञापन
Twitter to launch new feature called Change Who Can Reply on Their Tweets
Twitter - फोटो : amarujala

    विस्तार

    माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) जल्द ही एक नया फीचर पेश करने वाला है। Twitter के नए अपडेट के बाद आप खुद ही तय कर पाएंगे कि आपके ट्वीट पर कौन रिप्लाई करेगा और कौन नहीं यानी अब आपको ट्वीट के बाद ही फिल्टर मिल जाएगा, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर यह फीचर काम कैसे करेगा। Twitter ने भी आधिकारिक तौर पर इस फीचर को लेकर बयान नहीं दिया है। रिवर्स इंजीनियरिंग एक्सपर्ट जेन मंचुन वोंग (Jane Manchun Wong) ने ट्विटर के इस अपकमिंग फीचर के बारे में जानकारी दी है। वोंग ने ट्वीट करके कहा है कि ट्विटर एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसका नाम 'change who can reply' है।

    इस फीचर की मदद से यूजर्स तय कर पाएंगे कि कौन उनके ट्वीट पर रिप्लाई कर पाएगा और कौन नहीं। नए अपडेट में यह भी फीचर होगा कि आप किसी रिप्लाई ही बंद सकें। इस फीचर की फिलहाल टेस्टिंग हो रही है। ट्विटर के इस फीचर को लेकर कई यूजर्स ने सवाल भी किए हैं क्या इस फीचर को ऑन करने के बाद पहले के रिप्लाई खत्म हो जाएंगे या फिर सिर्फ नई रिप्लाई बंद होगी। ट्विटर के इस फीचर का वोंग ने स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

    विज्ञापन

    वोंग ने ट्विटर के सुपर फॉलो को लेकर भी ट्वीट किया है। ट्विटर यूजर्स सुपर फोलो फीचर की मदद से अपने यूजर्स से स्पेशल कंटेंट के लिए पैसे ले सकेंगे, हालांकि इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स की उम्र कम-से-कम 18 साल होनी चाहिए और फॉलोअर्स 10,000 होने चाहिए। इसके अलावा 30 दिन के अंदर कम-से-कम 25 ट्वीट किए हों। इसके अलावा ट्विटर 'Safety Mode' नाम के एक फीचर पर भी काम कर रहा है। इस फीचर के आने के बाद अश्लील भाषा में ट्वीट करने वाले अकाउंट अपने आप 7 दिनों के लिए ब्लॉक हो जाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें