WhatsApp Tips: चुपके से कैसे पढ़ें डिलीट हुए मैसेज, यह है सबसे आसान तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 07 Jun 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
How to read deleted WhatsApp messages here are the 5 simple steps
How to read deleted WhatsApp messages - फोटो : pixabay

    WhatsApp को भारत में करीब 55 करोड़ लोग इस्तेमाल करते हैं। WhatsApp में डिलीट फॉर एवरीवन फीचर है। इसका फायदा यह है कि यदि आप व्हाट्सएप पर भेजे गए किसी मैसेज को डिलीट कर देते हैं तो वह सभी के लिए डिलीट होगा यानी मैसेज आपके अकाउंट और जिसके पास भेजा है, दोनों अकाउंट से डिलीट हो जाएगा। मैसेज को भेजकर डिलीट करने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन डिलीट हुए मैसेज को पढ़ना एक मु्श्किल काम है। वैसे यह नामुमकिन नहीं है। सभी डिलीट हुए मैसेज को पढ़ना सभी के लिए जरूरी नहीं हो सकता है, लेकिन कुछ मैसेज को पढ़ना जरूरी हो जाता है। इस खबर में हम आपको एक ट्रिक बताएंगे जिसकी मदद से आप डिलीट हुए व्हाट्सएप मैसेज को भी भेज सकते हैं यानी यदि किसी ने आपको मैसेज भेजकर डिलीट कर दिया तो भी आप उसे पढ़ सकते हैं। आइए तरीका जानते हैं...

    play store
    play store - फोटो : play store

    सबसे पहले आपको बता दें कि व्हाट्सएप पर डिलीट हुए मैसेज को पढ़ने का कोई आधिकारिक तरीका है। ऐसे में आप थर्ड पार्टी की मदद से व्हाट्सएप पर डिलीट हुए मैसेज को पढ़ सकते हैं। यदि आप व्हाट्सएप पर डिलीट हुए मैसेज को पढ़ना चाहते हैं तो आपको गूगल प्ले-स्टोर से एक एप डाउनलोड करना होगा।

    Notisave
    Notisave - फोटो : PLAY STORE

    तो पहला काम यही है कि गूगल प्ले-स्टोर से अपने फोन में Notisave एप को डाउनलोड करें। यह एप आईफोन के लिए नहीं है, ऐसे में यह ट्रिक भी आईफोन पर काम नहीं करेगा। इस एप को डाउनलोड करने के बाद अपने व्हाट्सएप अकाउंट से इसमें लॉगिन करें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें