Samsung Galaxy M21 प्राइम एडिशन जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, सपोर्ट पेज हुआ लाइव
फोन का सपोर्ट पेज भी लाइव हो गया है, हालांकि फोन का नाम अभी भी एक राज है, लेकिन फोन का मॉडल नंबर SM-M215G/DS जरूर सामने आया है और इसी मॉडल नंबर को गूगल प्ले पर भी देखा गया है। गूगल प्ले पर फोन को Samsung Galaxy M21 Prime Edition के नाम से लिस्ट किया गया है।

विस्तार
सैमसंग अपने स्मार्टफोन गैलेक्सी एम21 का प्राइम एडिशन Samsung Galaxy M21 प्राइम एडिशन जल्द भारत में लॉन्ट करने वाला है। Samsung Galaxy M21 के प्राइम एडिशन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा गया है। Samsung Galaxy M21 Prime Edition को भारतीय मान्य ब्यूरो (BIS) से हाल ही में सर्टिफिकेट मिला है। इसके अलावा फोन को हाल ही में गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में देखा गया है। फोन के स्पेसिफिकेशन काफी हद तक पिछले साल मार्च में लॉन्च हुए Galaxy M21 जैसे हैं।
मायस्मार्टप्राइस ने सबसे पहले Samsung Galaxy M21 प्राइम एडिशन के सैमसंग की वेबसाइट पर लिस्ट होने की रिपोर्ट दी थी। फोन का सपोर्ट पेज भी लाइव हो गया है, हालांकि फोन का नाम अभी भी एक राज है, लेकिन फोन का मॉडल नंबर SM-M215G/DS जरूर सामने आया है और इसी मॉडल नंबर को गूगल प्ले पर भी देखा गया है। गूगल प्ले पर फोन को Samsung Galaxy M21 Prime Edition के नाम से लिस्ट किया गया है।
पिछले साल सैमसंग ने गैलेक्सी एम31 प्राइम की लॉन्चिंग के लिए अमेजन इंडिया के साथ साझेदारी की थी। प्राइम एडिशन के सभी फीचर जेनरल फोन जैसे ही थे लेकिन प्राइम एडिशन में अमेजन के एप्स प्री-इंस्टॉल थे और ग्राहकों को तीन महीने के लिए अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा था।
अब ऐसा लगता है कि Samsung पिछले साल वाले ऑफर के साथ ही Galaxy M21 Prime Edition को अमजेन की पार्टनरशिप में लॉन्च करेगा। सैमसंग ने अभी तक आधिकारिक तौर पर फोन की लॉन्चिंग, डिजाइन या फीचर्स के बारे में कुछ नहीं कहा है। बता दें कि Samsung Galaxy M21 (रिव्यू) को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था। फिलहाल इस फोन को 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy M21 Prime Edition की संभावित स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy M21 में 6.4 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिल सकती है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल होगा। इसके अलावा फोन में सैमसंग का इनहाउस Exynos 9611 प्रोसेसर और 6000mAh की बैटरी मिलेगी। Samsung Galaxy M21 की तरह ही नए मॉडल में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का होगा। वहीं सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का लेंस मिलेगा। फोन में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।
- लॉन्चिंग से पहले OnePlus Nord CE 5G की कीमत हुई लीक, डिजाइन भी आई सामने
- Apple WWDC 2021 आज, ऐसे देखें लाइव इवेंट, इन प्रोडक्ट पर रहेगी दुनिया की नजर
- सोशल मीडिया पर शिकंजा: टेक कंपनियों पर करों के भुगतान को लेकर जी-7 देशों में अहम समझौता
- जियो फोन यूजर्स के लिए कंपनी लाई है सबसे सस्ता प्लान, अब 39 रुपये में करिए अनलिमिटेड बातें