Poco M3 Pro 5G की लॉन्चिंग कल, कीमत पहले ही हुई लीक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 07 Jun 2021 02:54 PM IST
सार

लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि POCO M3 Pro 5G की कीमत 17,999 रुपये होगी। यह कीमत 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की होगी। इस फोन का 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट भी लॉन्च होगा जिसकी कीमत टॉप वेरियंट से कम होगी, हालांकि इसकी कीमत लीक नहीं हुई है।

विज्ञापन
POCO M3 Pro 5G price in India leaked ahead of tomorrow launch know specifications and more
Poco M3 Pro 5G - फोटो : twitter/poco

    विस्तार

    पोको इंडिया का नया फोन Poco M3 Pro 5G भारत में लॉन्चिंग को तैयार है। Poco M3 Pro 5G की भारत में लॉन्चिंग कल यानी 8 जून को होने जा रही है। पोको एम3 प्रो 5जी को पिछले महीने ही ग्लोबली लॉन्च किया गया है। Poco M3 Pro 5G की बिक्री भारत में फ्लिपकार्ट से होगी, हालांकि लॉन्चिंग से पहले Poco M3 Pro 5G की कीमत लीक हो गई है। बता दें कि Poco M3 Pro 5G पोको इंडिया का भारत में लॉन्च होने वाला पहला 5जी स्मार्टफोन होगा। पोको के इस नए फो को रेडमी नोट 10 5जी का री-ब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है।

    POCO M3 Pro 5G की लीक कीमत

    लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि POCO M3 Pro 5G की कीमत 17,999 रुपये होगी। यह कीमत 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की होगी। इस फोन का 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट भी लॉन्च होगा जिसकी कीमत टॉप वेरियंट से कम होगी, हालांकि इसकी कीमत लीक नहीं हुई है।

    विज्ञापन

    Poco M3 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन

    Poco M3 Pro 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 है। इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 90Hz है। इसमें मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Poco M3 Pro 5G का कैमरा

    Poco M3 Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर f/1.79 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। कैमरे के साथ नाइट मोड, एआई कैमरा, मूवी फ्रेम, स्लो मोशन वीडियो और मैक्रो मोड के अलावा एआई ब्यूटी मोड भी मिलेगा।

    Poco M3 Pro 5G की बैटरी

    पोको के इस फोन में एआई फेस अनलॉक के अलावा साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम, 5G, 4G, NFC, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, GPS, 3.5mm का ऑडियो जैक और USB टाईप-C पोर्ट है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें