Twitter को लेकर एलन मस्क ने किया बड़ा एलान, जल्द रिलीज होगा यह कमाल का फीचर
एलन मस्क ने ट्वीट करके कहा है कि जल्द ही ट्वीट को बुकमार्क के तौर पर सेव किया जा सकेगा। सबसे खास बात यह है कि बुकमार्क पूरी तरह से प्राइवेट रहेगा यानी आपके बुकमार्क को कोई दूसरा यूजर नहीं देख सकेगा।

विस्तार
एलन मस्क Twitter में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहे हैं। एलन मस्क ने ट्वीट करके कहा है कि जल्द ही ट्वीट को बुकमार्क के तौर पर सेव किया जा सकेगा। सबसे खास बात यह है कि बुकमार्क पूरी तरह से प्राइवेट रहेगा यानी आपके बुकमार्क को कोई दूसरा यूजर नहीं देख सकेगा, हालांकि जिससे ट्वीट को बुकमार्क के तौर पर सेव किया जाएगा, वह जरूर देख पाएगा कि उसके ट्वीट को कितने लोगों ने बुकमार्क सेव किया है।
Twitter ने हाल ही में आईफोन के बाद एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन फीचर पेश किया है यानी अब एंड्रॉयड यूजर्स को भी ब्लू टिक के लिए अधिक पैसे खर्च करने होंगे। कंपनी ने कहा है कि वह एंड्रॉयड के लिए ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की कीमत को जारी कर रही है।
जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स को ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए हर महीने 11 डॉलर (लगभग 900 रुपये) खर्च करने होंगे। बता दें कि ट्विटर ने सबसे पहले पिछले साल आईफोन यूजर्स के लिए पेड ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की शुरुआत की थी।
ब्लू टिक बनाए रखने के लिए देने होंगे पैसे
ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने कहना था कि वह कंपनी को चलाने के लिए केवल विज्ञापनदाताओं के भरोसे नहीं रह सकते। जिसके बाद ट्विटर के राजस्व बढ़ाने के लिए पिछले साल इसे रोल आउट किया गया था। बता दें कि ब्लू चेक मार्क पहले राजनेताओं, प्रसिद्ध हस्तियों, पत्रकारों और अन्य सार्वजनिक हस्तियों के वेरिफाइड अकाउंट्स के लिए फ्री था, लेकिन अब ट्विटर पर ब्लू टिक बनाए रखने के लिए भुगतान करना होगा।
- लॉन्चिंग से पहले iQoo Neo 7 5G की डिजाइन और फीचर्स लीक, फोन में मिलेगा 3D कूलिंग सिस्टम
- Jio New Recharge: जियो ने पेश किए दो नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान, रोज मिलेगा 2.5GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
- AI Robot Lawyer: अमेरिका ने बनाया दुनिया का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित रोबोट वकील, देगा कानूनी सलाह
- Instagram Quiet Mode: इंस्टाग्राम ने जारी किया शानदार फीचर, टाइम मैनेज करने में मिलेगी मदद, ऐसे करेगा काम