AI Robot Lawyer: अमेरिका ने बनाया दुनिया का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित रोबोट वकील, देगा कानूनी सलाह

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 20 Jan 2023 06:56 PM IST
सार

यूएस आधारित स्टार्टअप डूनॉटपे (DoNotPay) द्वारा इस एआई रोबोट वकील को बनाया गया है। यह अगले महीने यानी फरवरी से अमेरिकी कोर्ट में ओवर स्पीडिंग से जुड़े मामलों में कानूनी बहस करेगा।

विज्ञापन
AI Robot Lawyer created by America the world first artificial intelligence based robot lawyer will gives legal
AI Robot Lawyer - फोटो : iStock

    विस्तार

    माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख सत्य नडेला ने कहा है कि दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के स्वर्ण युग में प्रवेश कर रही है। इस बाद में सच्चाई भी नजर आ रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी अब तेजी से विकसित हो रही है और इसमें कई नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब अमेरिका ने दुनिया का पहला AI टेक्नोलॉजी पर आधारित रोबोट वकील (AI Robot Lawyer) बना लिया है। यह रोबोट फिलहाल ओवर स्पीडिंग से जुड़े मामलों में कानूनी सलाह देगा। बता दें कि इससे पहले AI टेक्नोलॉजी आधारित ChatGPT ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं।

    यूएस आधारित स्टार्टअप डूनॉटपे (DoNotPay) द्वारा इस एआई रोबोट वकील को बनाया गया है। यह अगले महीने यानी फरवरी से अमेरिकी कोर्ट में ओवर स्पीडिंग से जुड़े मामलों में कानूनी बहस करेगा। ऐसा पहली बार होगा जब कोई एआई आधारित रोबोट कोर्ट में शामिल होगा और कानूनी बहस करेगा। कंपनी का दावा है कि इस रोबोट को स्मार्टफोन की मदद से ऑपरेट किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    एआई रोबोट वकील बनाने वाली कंपनी डूनॉटपे के संस्थापक और सीईओ जोशुआ ब्राउनर ने कहा कि कानून कोड और भाषा का लगभग मिलाजुला स्वरूप है, इसलिए इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। ब्राउनर ने कहा कि उनका यह रोबोट स्मार्टफोन पर चलता है, जो अदालती कार्यवाही को सुनने के बाद जुर्माने से बचने के तरीके भी बताएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें