Jio New Recharge: जियो ने पेश किए दो नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान, रोज मिलेगा 2.5GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 20 Jan 2023 07:36 PM IST
सार

हाल ही में Reliance Jio ने 61 रुपये कीमत वाला 5G प्लान पेश किया था। इन प्रीपेड प्लान के साथ ग्राहकों अधिक डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

Reliance Jio Introduces New Prepaid Recharge plans Rs 349 and Rs 899 With unlimited calling
Jio New Recharge - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 349 रुपये और 899 रुपये कीमत वाले दो नए रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिए हैं। इन प्रीपेड प्लान के साथ ग्राहकों अधिक डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसी सुविधाएं मिलने वाली है। कंपनी ने दोनों प्लान्स को अपने MyJio एप, ऑफिशियल वेबसाइट और दूसरे रिचार्ज प्लेटफॉर्म पर लिस्ट कर दिया है। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने 61 रुपये कीमत वाला 5G प्लान पेश किया था। चलिए जानते हैं जियो के 349 रुपये और 899 रुपये वाले प्लान के साथ मिलने वाले फायदों के बारे में...

    Reliance Jio के इन प्लान के साथ 2.5 जीबी डेली डाटा लाभ मिलता है। प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस बेनिफिट्स और JioCinema, JioTV, JioCloud और JioSecurity सहित Jio एप्स फ्री एक्सेस मिलता है। 349 रुपये वाला प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है जबकि 899 रुपये का प्लान तीन महीने के लिए वैध है।

    रिलायंस जियो द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार 349 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 2.5 जीबी डेली डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 30 दिनों के लिए प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। यूजर्स को JioCinema, JioTV, JioCloud और JioSecurity का फ्री एक्सेस भी मिलेगा। साथ ही वैलिड सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5G कवरेज भी मिलेगा।