Instagram Quiet Mode: इंस्टाग्राम ने जारी किया शानदार फीचर, टाइम मैनेज करने में मिलेगी मदद, ऐसे करेगा काम
इंस्टाग्राम के नए फीचर्स Instagram Quiet Mode की मदद से यूजर्स इनकमिंग अलर्ट्स को साइलेंट और डायरेक्ट मैसेज (DMs) को ऑटो-रिप्लाई पर सेट कर सकेंगे। यानी यह फीचर्स आपको एप से दूर समय बिताने में मदद करने वाला है।

विस्तार
मेटा के स्वामित्व वाले फोटो-वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) ने यूजर्स के फोकस और टाइम मैनेजमेंट को बढ़ाने के लिए एक नए फीचर्स Quiet Mode की घोषणा कर दी है। इस फीचर्स से यूजर्स को ध्यान केंद्रित करने और अपने दोस्तों और फॉलोअर्स के साथ लिमिट बनाने के लिए प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। बता दें कि हाल ही में इंस्टाग्राम ने अपने प्लेटफॉर्म पर कंटेंट शेड्यूलिंग टूल सहित कई सारे फीचर्स को जारी किया है।
ब्लॉग पोस्ट में नए फीचर के बारे में बताते हुए इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा ने कहा कि किशोरों ने कंपनी को सूचित किया था कि वे कभी-कभी खुद के लिए समय निकालना चाहते थे और रात में पढ़ाई के दौरान और स्कूल के दौरान ध्यान केंद्रित करने के और तरीके खोज रहे थे। नया Instagram Quiet Mode का उद्देश्य लोगों को एप पर कम समय बिताने के लिए प्रोत्साहित करना है।
कंपनी का कहना है कि वह किशोर यूजर्स को नोटिफिकेशन के माध्यम से Instagram Quiet Mode ऑन करने के लिए प्रेरित करेगी। यह फीचर आज से आयरलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन और यूएस में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है, और जल्द ही इसे अन्य क्षेत्रों के लिए जारी किया जाएगा।
इंस्टाग्राम के नए फीचर्स की मदद से यूजर्स इनकमिंग अलर्ट्स को साइलेंट और डायरेक्ट मैसेज (DMs) को ऑटो-रिप्लाई पर सेट कर सकेंगे। यानी यह फीचर्स आपको एप से दूर समय बिताने में मदद करने वाला है। इस फीचर्स की मदद से अलर्ट्स को साइलेंट करके और मैसेज को ऑटो-रिप्लाई करके फॉलोअर्स को जानकारी दी जा सकती है कि आपका अकाउंट ' In Quiet Mode' में सेट है। साथ ही यह फीचर एप से दूर समय बिताने के बारे में यूजर्स की चिंता को कम करता है।
यूजर्स जैसे ही अपने अकाउंट पर Quiet मोड ऑन करेंगे, यूजर्स को यूजर्स को एप की तरफ से कोई भी नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं होगी। वहीं इस मोड की मदद से आप किसी अन्य यूजर को डायरेक्ट मैसेज नहीं कर पाएंगे और यदि कोई अन्य यूजर आपको मैसेज करने की कोशिश करेगा तो उसे एक ऑटो रिप्लाई मिल जाएगा कि आपका Quiet Mode ऑन है। इस फीचर की मदद से आपको अपने काम पर फोकस करने और टाइम मैनेजमेंट करने में मदद मिल सकेगी।