खुशखबर: अब 25,000 कैरेक्टर में कर सकेंगे ट्वीट, लेकिन सभी के लिए नहीं है यह सुविधा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 29 Jun 2023 03:24 PM IST
सार

अब 25,000 कर दिया है यानी अब आप 25 हजार कैरेक्टर में ट्वीट कर सकते हैं। इस तरह के ट्वीट में आप फोटो भी एड कर सकेंगे, हाालंकि यह फीचर सिर्फ ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए है यानी जो यूजर ट्विटर को पैसे दे रहे हैं, यह फीचर उनके लिए ही है। नए फीचर की जानकारी कंपनी ने ट्वीट करके दी है।

विज्ञापन
Twitter increases tweet character limit to 25000 but not for all users
Twitter - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने ट्वीट करने की कैरेक्टर लिमिट को अब 25,000 कर दिया है यानी अब आप 25 हजार कैरेक्टर में ट्वीट कर सकते हैं। इस तरह के ट्वीट में आप फोटो भी एड कर सकेंगे, हाालंकि यह फीचर सिर्फ ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए है यानी जो यूजर ट्विटर को पैसे दे रहे हैं, यह फीचर उनके लिए ही है। नए फीचर की जानकारी कंपनी ने ट्वीट करके दी है। Twitter के मालिक एलन मस्क ने इस ट्वीट के रिप्लाई में कहा कि 'लॉन्ग फॉर्म पोस्ट में सुधार किया गया है।'

    पहले थी 10 हजार कैरेक्टर की लिमिट

    इससे पहले अप्रैल में ट्विटर ने कैरेक्टर लिमिट को बढ़ाते हुए 10 हजार किया था, हालांकि यह बदलाव भी सिर्फ ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए ही हुआ था। उससे पहले ट्वीट के लिए कैरेक्टर की लिमिट 280 शब्दों की थी जो कि फ्री थी और सभी यूजर्स के लिए थी। नए बदलाव में एक और बड़ा बदलाव हुआ है। अब आप ट्विटर पर बोल्ड और इटैलिक टेक्स्ट फॉर्मेटिंग में भी ट्वीट कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    कंटेंट क्रिएटर्स के लिए मोनेटाइजेशन

    एलन मस्क ने अप्रैल में क्रिएटर्स कंटेंट मोनेटाइजेशन फीचर को भी लॉन्च किया है। कंटेंट मोनेटाइजेशन के तहत 12 महीने तक सिर्फ क्रिएटर्स की कमाई होगी और उसके बाद एलन मस्क को कमाई में हिस्सेदारी देनी होगी। यूजर्स अपने कंटेंट के बदले अपने फॉलोअर्स से पैसे ले सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वर्तमान में क्रिएटर्स अपने कंटेंट के लिए 2.99 डॉलर यानी 244 रुपये, 4.99 डॉलर यानी 407 रुपये और 9.99 डॉलर यानी करीब 816 रुपये की मासिक कीमतों पर सब्सक्रिप्शन दे सकते हैं। ट्विटर के नियम के मुताबिक क्रिएटर्स की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए, उनके पास 10,000 एक्टिव फॉलोअर्स होने चाहिए और मोनेटाइजेशन के लिए पिछले 30 दिनों में कम से कम 25 बार ट्वीट करना होगा।

    फिलहाल ट्विटर का मोनेटाइजेशन प्रोग्राम अमेरिका के लिए लाइव हो गया है। भारत समेत अन्य देशों के लिए भी जल्द ही इसे जारी किया जाएगा। नया मोनेटाइजेशन फीचर 2021 में लॉन्च हुए ट्विटर के Super Follows प्रोग्राम जैसा ही है। एलन मस्क ने नए प्रोग्राम में टेक्स्ट फॉर्मेटिंग को अलग से जोड़ा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें