WhatsApp Tips: आईफोन और एंड्रॉयड में ऐसे एडिट करें भेजे गए मैसेज, बहुत आसान है तरीका

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 29 Jun 2023 01:46 PM IST
सार

WhatsApp एडिटेड मैसेज के साथ एडिटेड लेबल भी डिस्प्ले होगा। यानी मैसेज रिसीव करने वाला ये जान सकेगा कि मैसेज को एडिट किया गया है, लेकिन वह पहले वाले मैसेज को नहीं देख पाएगा।

विज्ञापन
WhatsApp Tips in hindi Know How to Edit Sent Messages on iPhone and Android
WhatsApp - फोटो : Istock

    विस्तार

    इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp ने हाल ही में भेजे गए टेक्स्ट मैसेज को एडिट करने की सुविधा देने वाले फीचर को रोलआउट किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स को मैसेज सेंड करने के बाद भी उसे बदलने की सुविधा मिलेगी। बता दें कि यूजर्स मैसेज को सेंड करने के केवल 15 मिनट के भीतर ही एडिट कर सकेंगे। हालांकि, एडिटेड मैसेज के साथ एडिटेड लेबल भी डिस्प्ले होगा। यानी मैसेज रिसीव करने वाला ये जान सकेगा कि मैसेज को एडिट किया गया है, लेकिन वह पहले वाले मैसेज को नहीं देख पाएगा।

    फीचर को जारी करते हुए व्हाट्सएप ने कहा था कि जब कोई गलती करता है या बस अपना विचार बदलता है, तो वैसे ही वह अब अपने भेजे गए मैसेज को भी बदल सकता है। हालांकि, यूजर्स मैसेज भेजने के पहले 15 मिनट में ही मैसेज को बदल सकते हैं। यूजर्स 15 मिनट में कई बार मैसेज को एडिट कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    बता दें कि मैसेजिंग एप पहले से ही भेजे गए मैसेज को डिलीट करने की सुविधा देता है। भेजे गए मैसेज को एडिट करने की सुविधा पूरे मैसेज को फिर से लिखने में लगने वाले समय की बचत करेगी और बड़ी गलती से भी बचाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें