आ रहा है 8GB रैम वाला देश का सबसे सस्ता फोन, कीमत 7,000 रुपये से कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 29 Jun 2023 01:42 PM IST
सार

Itel A60s का प्रमोशनल पेज भी अमेजन पर लाइव हो गया है। Itel A60s को 8 जीबी रैम के साथ पेश किया जाएगा, हालांकि इसमें 4 जीबी वर्चुअल रैम होगी जो कि फ्यूजन मेमोरी टेक्नोलॉजी के जरिए मिलेगी। Itel A60s की कीमत 7,000 रुपये से कम होगी, हालांकि फोन की सटीक कीमत और लॉन्चिंग तारीख के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।

Itel A60s said to launch with 8GB RAM Priced Under Rs 7000
Itel A60s - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Itel अपने सस्ते फोन के लिए जानी जाती है। Itel के स्मार्टफोन के साथ कम कीमत में बहुत सारे फीचर्स मिलते हैं। Itel के अधिकतर फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम ही होती है। इस महीने की शुरुआत में ही आईटेल ने Itel S23 को लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 8,799 रुपये है।

    Itel P40 और Itel A60 को भी कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया गया है। अब कंपनी Itel A60s की लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है। Itel A60s को लेकर कहा जा रहा है कि यह देश का 8 जीबी रैम वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा।

    Itel A60s का प्रमोशनल पेज भी अमेजन पर लाइव हो गया है। Itel A60s को 8 जीबी रैम के साथ पेश किया जाएगा, हालांकि इसमें 4 जीबी वर्चुअल रैम होगी जो कि फ्यूजन मेमोरी टेक्नोलॉजी के जरिए मिलेगी।

    Itel A60s की कीमत 7,000 रुपये से कम होगी, हालांकि फोन की सटीक कीमत और लॉन्चिंग तारीख के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। फोन के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    Itel A60s में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। कैमरे के साथ एलईडी लाइट मिलेगी। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। Itel A60s की डिस्प्ले की स्टाइल वॉटरड्रॉप नॉच मिलेगी।

    Itel A60s को दो कलर ग्रीन और पर्पल में पेश किया जाएगा। Itel A60s में 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 10W की वायर चार्जिंग मिलेगी। रियर में प्राइमरी लेंस 8 मेगापिक्सल का होगा। इसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा।

    और पढ़ें...