Twitter Hack: ट्विटर ने कहा- आठ अकाउंट्स का डाटा हैकर ने किया डाउनलोड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 18 Jul 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
Twitter Hack: Twitter Says Hackers Downloaded Data of 8 Accounts
Twitter - फोटो : play store

    हाल ही में ट्विटर एक बड़ी हैकिंग का शिकार हुआ है। ट्विटर के इतिहास में शायद यह सबसे बड़ी हैकिंग है। इस हैकिंग में 130 ट्विटर अकाउंट को निशाना बनाया गया है जिनमें एपल का हैंडल, बिल गेट्स, बराक ओबामा, अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन, उबर, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क जैसी हस्तियों के अकाउंट शामिल हैं।

    इस हैकिंग को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस हैकिंग का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि तीन दिन बाद भी हैकर का सुराग नहीं मिला है। ट्विटर अभी तक इस बात की भी सटीक जानकारी नहीं दे पा रहा है कि यह हैकिंग कैसे हुई है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Twitter Hack: बिटक्वाइन स्कैम के लिए 130 लोगों को बनाया गया शिकार, जानें 10 खास बातें

    ट्विटर ने कहा है कि इस हैकिंग में करीब 130 अकाउंट को निशाना बनाया गया है। हैकर के पास अकाउंट का पूरा एक्सेस था जिसके बाद उसने ट्वीट करके लोगों से बिट्क्वाइन में इंवेस्ट करने और उसे डबल करने को कहा। कंपनी ने यूजर्स डाटा डाउनलोडिंग पर भी रोक लगा दी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं अब ट्विटर कह रहा है इस हैकिंग में 130 लोगों को शिकार बनाया गया है जिनमें से आठ यूजर्स के अकाउंट डाटा को डाउनलोड किया गया है। इसके अलावा 45 अकाउंट्स के पासवर्ड को हैकर ने रीसेट किया है। ट्विटर ने कहा है कि हैकर ने डाटा डाउनलोड करने के लिए Your Twitter Data टूल का इस्तेमाल किया है जिसमें मैसेजिंग तक के डाटा भी शामिल हैं।

    इससे पहले शुक्रवार को Twitter ने कहा कि उसे अभी तक इस बात का प्रमाण नहीं मिला है कि हैकिंग के लिए यूजर के अकाउंट के पासवर्ड का इस्तेमाल किया गया। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता है कि सभी लोग अपना पासवर्ड बदलें। ट्विटर ने यह भी कहा है कि उसने उन सभी अकाउंट को लॉक कर दिया है जिनके पासवर्ड को पिछले 30 दिनों में बदलने की कोशिश की गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें