भारत आ रही है iPhone बनाने वाली एक और कंपनी, iPhone SE का करेगी निर्माण

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 17 Jul 2020 08:19 PM IST
सार
विज्ञापन
Pegatron Corp To join Apple iPhone Assembler Wave of in India with foxconn and Wistron Corp
iPhone se 2020 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    हाल ही में एपल के आईफोन की मैन्युफैक्चरर कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) ने भारत में एक बिलियन डॉलर्स निवेश करने को कहा है। फॉक्सकॉन पहले से ही तमिलनाडु के प्लांट में एपल के आईफोन बना रही है, लेकिन अब कंपनी इस प्लांट को और विस्तार देना चाहती है। फॉक्सकॉन के इस निवेश से भारत में करीब छह हजार नए रोजगार पैदा होंगे। ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन भारतीय प्लांट में आईफोन XR का निर्माण करती है लेकिन कंपनी जल्द ही आईफोन एसआई 2020 का भी निर्माण इसी प्लांट में करने वाली है।

    फॉक्सकॉन के बाद अब पेगाट्रोन (Pegatron Corp) भारत में अपना प्लांट लगाने के लिए तैयार है। पेगाट्रोन एपल के आईफोन का निर्माण करती है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल के अंत तक अपने प्लांट के लिए भारत में निवेश की घोषणा कर सकती है। बता दें कि पिछले महीने ही भारत सरकार ने दुनिया की टॉप स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के प्रोत्साहन के लिए 6.6 बिलियन डॉलर योजना का एलान किया है। फॉक्सकॉन की तरह पेगाट्रोन भी ताइवान की कंपनी है।

    विज्ञापन

    पेगाट्रोन के आने के बाद भारत में तीन कंपनियां एपल के आईफोन का निर्माण करेंगी जिनमें तीसरा नाम Wistron Corp का है। आपको बता दें कि पेगाट्रोन दूसरी सबसे बड़ी आईफोन असेंबलर कंपनी है। एपल को 50 फीसदी बिजनेस इसी कंपनी के जरिए मिलता है। इन तीनों कंपनियों के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट एक साथ शुरू हो जाने के बाद भारत में बजट आईफोन का सपना पूरा हो सकता है। खबर है कि पेगाट्रोन iPhone SE को असेंबल करने का 50 फीसदी जिम्मा लेगी और 50 फीसदी फॉक्सकॉन के पास होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हाल ही में गूगल ने भारत में 75,000 करोड़ रुपये निवेश करने का एलान किया है। गूगल ने जियो के साथ साझेदारी की भी घोषणा की है जिसके तहत एंड्रॉयड आधारित सस्ते स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे। पिछले तीन महीने में रिलायंस जियो में गूगल, फेसबुक, इंटेल और क्वॉलकॉम जैसी कंपनियों ने निवेश किए हैं। ऐसे में देखा जाए तो भारत चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बनने को तैयार है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें